आज यानि 16 अक्टूबर को कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ पर भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 75 रुपये का स्मृति सिक्का जारी करेंगे। इससे पहले 100 रुपये का सिक्का जारी किया था अब 16 अक्टूबर को 75 रुपये का सिक्का जारी करेंगे।
विस्तार-
आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कृषि संगठन की 75वी वर्षगाँठ पर 75 रूपये का सिक्का लाँच करेगे। और साथ ही हाल ही में विकसित की गयी 8 फसलों की 17 जैव संवर्धित क़िस्मों को भी राष्ट्र को सौंपा जायेगा। यह सब जानकारी बुधवार को प्रधान मंत्री कार्यालय की तरफ से दिया गया।
16 अक्टूबर को खाद्य और कृषि संगठन की 75वीं वर्षगाँठ है। इसलिए आज के दिन ही नरेंद्र मोदी 75 रूपये का सिक्का जारी करने जा रहे है ऐसा क्योंकि भारत के खाद्य और कृषि संगठन के साथ सम्बन्ध को चिन्हित करने के लिए सरकार ने ये द्वारा ये स्मृति सिक्का जारी करने का फैसला लिया। तो आज भारत में 75 रुपये का सिक्का जारी होगा।
केंद्र सरकार देश में कुपोषण को पूरी तरह जड़ से ख़त्म करने की भी प्रतिज्ञा लेगी और यह आयोजन देश के सभी कृषि विज्ञान केंद्र, आंगनवाड़ी, जैविक और बागवानी अभियान से जुड़े लोग शामिल होंगे। इसके आलावा केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी इस आयोजन में शामिल होंगे।
कब और किसने की खाद्य संगठन की स्थापना-
भारत के प्रशासनिक सेवा अधिकारी बिनय रंजन सेन एफएओ के महानिदेशक के पद पर 1956 से 1967 के कर्यकाल तक काम किया था। बिनय रंजन सेन के कार्यकाल के समय में विश्व खाद्य कार्यक्रम की स्थापना की गयी थी। साल 2020 में विश्व खाद्य कार्यक्रम ने नोबेल शांति पुरस्कार भी जीता है यह पुरस्कार वैश्विक स्तर पर भूख से लड़ने और खाद्य सुरक्षा को बनाये रखने के लिए दिया गया है।
इससे पहले भी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 100 रूपये का सिक्का कुछ दिन पहले ही लाँच किया हैं। लेकिन अभी तक ये सिक्का बाजारो में नहीं आया हैं।
75 Rs Coin ऐसी ही देश-विदेश से जुड़ी ताजा खबरो की जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।