एयरइंडिया ने सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सहूलियत पर लगाई रोक वित्त मंत्रालय ने कहा जल्द से जल्द सरकारी कर्मचारी एयर इंडिया की बकाया राशि का भुगतान कर दे। Air India New Rule
New Rule for Gov Employees -
जैसा की हम सब जानते ही है की हालही में भारत सरकार ने एयर इंडिया को प्राइवेट फर्म के हाथो में सौप दिया। जिसे टाटा एंड संस ने सबसे अधिक बोली लगा कर अपने नाम कर लिया। हालांकि एक तरह से एयर इंडिया वापस से अपने पुराने मालिक के हाथो में वापस गयी है।
एयर इंडिया के प्राइवेट हाथो में जाने के बाद से एयर इंडिया ने सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली विशेष सहूलियत को बंद कर दिया है। जिसके अंतर्गत सरकारी कर्मचारी क्रेडिट पर टिकट खरीदकर यात्रा करते थे।
नए नियमो के अनुसार -
एयर इंडिया द्वारा लागु किये गए इन नए नियमो के अनुसार अब सरकारी कर्मचारी को आम नागरिको की तरह ही टिकट नगद खरीदना होगा। पहले सरकारी कर्मचारी मुख्यतः उच्च पदाधिकारी सरकारी व्यय पर एयर इंडिया से सफर करते थे। वही यह सब क्रेडिट के रूप में सरकारी व्यय में जुड़ता था। जिसे बाद में एयर इंडिया और सरकार आपस में समझ लेते थे।
वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश -
वही इस खबर के साथ यह भी न्यूज़ सामने आयी है की वित्त मंत्रालय ने सभी कर्मचारियों को नगद पर टिकट खरीदने के साथ साथ, पहले की बकाया राशि का भुगतान करने का भी निर्देश दिया है।
Air India New Rule देश-दुनिया से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।