Akshay Kumar Birthday / बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार आज अपना 57वॉ जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड में खान के बाद यदि कोई अभिनेता फेमस हैं, जिसने अपने दम पर इंड्रस्टी में एक अलग पहचान बनायी हैं, तो वो हैं अक्षय कुमार लेकिन अक्षय कुमार के लिए ये रास्ता असान नहीं रहा हैं।। जानिए कैसे आए अक्षय कुमार फिल्मी दुनिया में
Akshay Kumar Biography-
बॉलीवुड (Bollywood) के खिलाड़ी कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में आज के ही दिन हुआ था। इनके पिता हरिओम भटिया जी आर्मी में ऑफिसर थे। अक्षय कुमार का बचपन चाँदनी चौक की गलियों में बिता हैं। अक्षय कुमार ने अपनी पढ़ाई मांटुगा के डॉन बॉक्सो से की हैं। इससे बाद उन्होने अपनी पढ़ाई गुरूनानक खालसा कॉलेज से की हैं। भारत में ताइकक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद अक्षय ने थाईलैंड के बैंकाॅक में मार्शल आर्ट्स की पढ़ाई की थी।
फिल्मों में उनका करियर-
फिल्मो की दुनिया में उन्होने कदम रखने के लिए दीदार फिल्म के लिए फोटोशूट कराया था। कहा जाता हैं कि उनको अपने पहले फोटोशूट के लिए 3500 रूपये मिले थे। लेकिन उनकी सबसे पहले फिल्म सौगंध रिलीज हुई थी। 1994 आते-आते उनकी 11 फिल्में रिलीज हो गयी। अक्षय कुमार अपने टाइम के इतने ज्यादा पाबंद हैं, कि वो 2-3 महीनो में फिल्म की शूटिंग कंपलिट कर लेते है।
कैसे पड़ा इनका नाम खिलाड़ी कुमार-
अक्षय कुमार ने अपने करियर में 8 फिल्में ऐसी की हैं। जिनके नाम में खिलाड़ी आता हैं। जैसे कि- मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेस खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, खिलाड़ी 420 और खिलाड़ी 786 जिसके बाद से उनको लोग खिलाड़ी कुमार के नाम से जानने लगे थे।
अक्षय कुमार ने अपने करियर में डाउनफॉल भी देखा-
खिलाड़ी कुमार ने अपने करियर में डाउनफॉल भी देखा हैं। 2006 में आयी उनकी फिल्म हेराफेरी के हिट रहने के बाद उनकी लगातार 16 फिल्में फ्लॉप रही थी।
डिबल कपाड़िया के कहने पर की ट्वीकंल से शादी-
इनका नाम काफी सारी बॉलीवुड की अभिनेत्रियो के साथ जुड़ चुका हैं। लेकिन 17 जनवरी 2001 में उन्होने ट्वीकल खन्ना के साथ शादी कर ली हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि वो शादी करने के मूड में नहीं थे। लेकिन ट्वींकल की माँ डिंपल ने उन्हें शादी करने के लिए कहा था। आज इनके दो बच्चे हैं एक लड़का व एक लड़की