Akshaya Tritiya 2023 / अक्षय तृतीय 2023 के दिन मूल्यवान वस्तुऐं लाने से घर में समृद्धि होती हैं। लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसी भी चीजे हैं, जिनको घर से निकालने पर वृद्धि होती हैं, जानिए वो कौन-सी 5 चीजे हैं, जिन्हें घर पर नहीं लाना चाहिए।
Akshaya Tritiya 2023 Kab Hain-
इस बार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 को पूरे भारतवर्ष में मनाया जाएगा। कहा जाता हैं कि इस दिन घर में सोने का या कोई मूल्यवान वस्तु लाना चाहिए। लेकिन कुछ ऐसी चीजे भी हैं जिनको घर से बाहर निकाल देना चाहिए।
अक्षय तृतीया के अवसर पर इन चीजो को रखे से दूर-
झाडू-
झाडू माँ लक्ष्मी का प्रतीक हैं। झाडू को लेकर शास्त्रों में कई नियम बताया जाता हैं। इनका पालन न करने वाले दुर्भाग्य को न्यौता देता हैं। अक्षय तृतीया के दिन घर में टूटी झाडू को नहीं रखना चाहिए। इससे न सिर्फ घर की बरकत हो जाती हैं बल्कि आखा तीज पर माँ लक्ष्मी की पूजा का फल भी नहीं मिलता हैं।
जूता-चप्पल-
इस दिन घर में फटे-कटे जूते चप्पल के होने से अलक्ष्मी का वास होता हैं। जिससे दरिद्रता आती हैं। अक्षय तृतीया के दिन शुभ चीजों की खरीदारी करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में इस तरह के जूते-चप्पलों को अक्षय तृतीया से पहले इन चीजो को घर से बाहर निकाल दे। नहीं तो माँ लक्ष्मी आपके द्वार से लौट जाएंगी।
टूटे बर्तन -
बता दे कि अक्षय तृतीया से पहले टूटे हुए बर्तनों को भी घर से बाहर निकाल दे। क्योकि ऐसा कहा जाता हैं कि टूटे बर्तन घर में नकारात्मकता लाते हैं।इससे परिवार में अशांति आती हैंऔर जहाँ शांति नहीं होती हैं वहाँ लक्ष्मी जी का वास नहीं होता हैं।
कूड़ेदान को घर से बाहर रखे-
इस दिन घर में रखे कूड़ेदान को गेट के बाहर अलग-जगह रखे। मुख्य द्वार पर स्वच्छता बनाएं रखे। झूठे बर्तन, गंदे-बिना धुले कपड़े भी बाहर रख दे। इससे लक्ष्मी माँ रूष्ठ हो जाती हैं।
घर से सुखे पौधो को रखे बाहर-
घर में जो पौधे सूख गए हैं। उन्हें जमीन के अंदर गाड़ दे या बहते पानी में प्रवाहित कर दे। सूखे पौधे घर में वास्तु दोष का कारण बनते हैं। माँ लक्ष्मी को आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो येे काम अक्षय तृतीया से पहले कर ले।