एनीमिया यानि शरीर में रक्त की कमी होना। एनीमिया रोग अधिकतर महिलाओं में देखने को मिलता हैं। चलिए हम आज आपको एनीमिया लक्षण घरेलु उपचार बताते हैं। इन उपायो द्वारा आप घर में ही एनीमिया की बीमारी को सही कर सकती हैं।
एनीमिया में कौन सी चीजे खानी चाहिए -
यदि आपको एनीमिया हो गया हैं। तो आपको सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यदि आपको इस बीमारी के बारे में पता चल गया हैं, तो आप अपने भोजन में पौष्टिक चीजो को शामिल कीजिए। तभी आप इस बीमारी से निजात पा सकते हैं। आपको केवल अंग्रेजी दवाओं पर ही निर्भर नहीँ रहना चाहिए। इन बीमारियों में खाने-पीने पर भी ध्यान देना चाहिए। तभी जल्द से जल्द आप इस बीमारी से निजात पा सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं, क्या आपको खाना चाहिए एनीमिया की बीमारी में।
खाने में प्रतिदिन सलाद ले -
अगर आपको एनीमिया हो गया हैं, यानि आपके शरीर में रक्त की कमी आ गयी हैं, तो आपको प्रतिदिन अपने खाने में सलाद को शामिल करना चाहिए। एनीमिया लक्षण घरेलु उपचार -
- सलाद में आप खीरा, टमाटर गाजर चुकन्दर, नीबू और मूली जैसे फलो व सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- खून की कमी दूर करने के लिए सबसे अच्छा हैं, कीवी का फल इस फल को खाने से जल्द से जल्द आपके शरीर में खून की कमी दूर होगी।
- गाजर, टमाटर, चुकन्दर और अनार का जूस का भी इस्तमेमाल आप कर सकते हैं।
- केले में चूना मिलाकर प्रात खाने से भी एनीमिया के रोगियों को लाभ मिलता हैं।
- फलो का सलाद बनाकर खाने से भी एनीमिया की बीमारी में लाभ मिलता हैं।
- आप अंगूर, सेब और अनार का सलाद भी खा सकते हैं।
- आंवले के मुरब्बा खाने से भी एनीमिया सही होता हैं।
- हरी सब्जियाँ जैसे पालक, मेथी और बथुआ खाने से भी एनीमिया रोग में लाभ मिलता हैं।
चित्रक की जड़ हैं, फायदेमंद -
एनीमिया रोगियों के लिए चित्रक की जड़ काफी फायदा करती हैं, इसके लिए आपको चित्रक की जड को सुखाकर पीसकर ले। फिर इसे पानी के साथ कम से कम 3 ग्राम घोट ले इससे भी एनीमिया रोग सही होता हैं।
कैसे होता हैं, एनीमिया -
- एनीमिया रोग शरीर में रक्त की कमी हो जाने के कारण हो जाता हैं।
- एनीमिया रोग अधिकतर महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता हैं, ये रोग प्लीहा में शोथ होने पर भी हो जाता हैं।
- कभी चोट लग जाने की वजह से शरीर से अत्याधिक रक्त गिर जाता हैं, जिसकी वजह से भी रक्त की कमी आ जाती हैं।
- महिलाओं में मासिक धर्म के समय अत्याधिक रक्त स्त्राव होने की वजह से भी शरीर में रक्त की कमी हो जाती हैं।
- समय से खाना आदि नहीं खाने या भूख ना लगने की वजह से भी शरीर में रक्त की कमी आ जाती हैं।
स्वास्थ से सम्बन्धी जानकारी के लिए और अन्य खबरों के लिए हमारी साइट जागरूक हिंदुस्तान से जुड़े। आप हमारे फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से जुड़कर हमारे नए आर्टिकल की अपडेट्स पा सकते है।