Ankit Gujjar 29 साल का उत्तरप्रदेश का मोस्ट वांटेड गैगेस्टर में से एक था। जिसने बीजेपी के नेता विजय पंडित को नोएडा मे कथित तौर पर हत्या की थी। आज सुबह वह तिहाड़ जेल में मृत्य अवस्था में पाया गया हैं।
Tihad Jail-
उत्तरप्रदेश के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल Ankit Gujjar जिसके ऊपर हत्या के साथ-साथ लूट पाट के भी आरोप हैं, आज सुबह तिहाड़ जेल में मृत्य अवस्था में पाया गया हैं। शुरूआती जाँच में पता चला हैं, कि जेल में तीन-चार कैदियो द्वारा उसे पीट-पीट कर मार दिया गया हैं।
इस मामले की जाँच की जा रही हैं। गुर्जर को पहले सुंदर भाटी गिरोह के लिे काम करने वाला बताया जाता था। और उसे 2015 में नोएडा में भाजपा सदस्य विजय पंडित की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Ankit Gujjar के ऊपर हत्या के साथ-साथ जबरन वसूली के कुल 8 मामले शामिल थे।
पिता ने पुलिस पर लगाया आरोप-
Ankit Gujjar के पिता का कहना हैं, कि जेल के अधिकारियो ने ही उनके बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी हैं क्योकि जब उन्होने जेल के अधिकारियों से उनके बेटे को सुरक्षा देने के लिए कहा था तो उन्होने सुरक्षा देने से मना कर दिया था। क्योकि उन्होने अधिकारियो को सुरक्षा राशि देने से मना कर दिया था।
उन्होने बताया कि पुलिस अधिकारी उनसे 10000 रूपये की सुरक्षा की माँग कर रहे थे और उन्होने उन्हे ये रकम देने से मना कर दिया था। जिसके बाद वो लोग उनके बेटे को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
Ankit Gujjar के ऊपर उत्तर-प्रदेश में 1 लाख रूपये का इनाम लगाया था तथा दिल्ली में उसके ऊपर 25000 का इनाम लगाया था। पुलिस इस मामले की न्यायिक जाँच में जुट गयी हैं।
Ankit Gujjar tihad jail; जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।