Arshi Khan (अर्शी खान) बिग बॉस के सीजन 11 व 14 का हिस्सा रह चुकी हैं। शो में उन्होने उर्दू के अलाफ इस्तेमाल करके ना केवल उनके चाहने वाले बल्कि सलमान खान को भी इंप्रेस किया था। अब खबरे आ रही हैं, कि उन्होने सगाई कर ली हैं। जानिये क्या हैं पूरा सच
Arshi Khan की सगाई का सच-
इस समय अर्शी खान दुबई में गयी हुई हैं। जिसके बाद से ये खबरे आने लगी थी कि अर्शी खान दुबई सगाई करने गयी हैं, जिसपर उन्होने अब चुप्पी तोड़ दी हैं। जब उनसे उनकी सगाई के बारे में मीडिया द्वारा पूछा गया तो उन्होने कहा कि ये खबरे एकदम बेबुनियाद हैं। मैं दुबई छुट्टिया बीताने आयी हूँ।
उन्होने कहा कि एक के बाद एक वेब शो.म्यूजिक वीडियो व फिल्मे करके मैं थक गयी थी। और बहुत दिनो से मैने कोई ब्रेक नहीं लिया था। इसलिए मैं दुबई घुमने आयी हूँ क्योकि ये मेरी पसंदीदा जगह हैं। इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं हैं, कि मैने यहाँ पर आकर सगाई कर ली हैं।
उन्होने कहा दुबई उनको बहुत पंसद हैं और वो रमजान के पावन महीने में दुबई में अपने काम से ब्रेक लेकर छुट्टिया बीताने आयी हैं। आपको बता दे कि अर्शी खान की सगाई की अफवाहे कुछ दिन से लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, कि अर्शी खान ने अफगानिस्तान के क्रिकेटर से सगाई कर ली हैं।
किसी को भी ये नहीं पता था कि ये अफगानिस्तान क्रिकेटर कौन हैं, बस ऐसा कहा जा रहा था कि अर्शी खान की शादी के लिए उनके अब्बा ने ये रिश्ता पंसद किया हैं। और वो अपने अब्बा की पंसद के लड़के के साथ सगाई कर रही हैं।
देश-विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये। Bigg Boss 11 | Bigg Boss 14 |Bigg Boss Contestants