Akhilesh Yadav से नाराज हैं Azam Khan ऐसी खबरे इस समय आ रही हैं। आपको बता दे कि आजम खान के समर्थको में उनके करीबी कहे जाने वाले सैयद मोहम्मद आरिस ने अखिलेश यादव से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि पिछले ढाई साल में उन्होंने आजम की तकलीफों को कम करने के लिए किसी प्रकार की कोशिश नहीं की।
क्यो नाराज हैं, अखिलेश से आजम-
UP Politics में आने वाला हैं बदलाव ऐसा कहा जा रहा हैं, कि जल्द ही आजम खान छोड़ सकते हैं उनकी पार्टी क्योकि उनके समर्थको खबरो की माने तो आजम खान Akhilesh Yadav से इस बात से नाराज हैं कि एक बार के अलावा अखिलेश उनसे सीतापुर जेल में मिलने नहीं गये हैं।
आपको बता दे कि वह फरवरी 2020 से जेल में बंद हैं। इससे पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (पीएसपी-एल) के प्रमुख शिवपाल यादव की अखिलेश के साथ अनबन की खबरे तो आ ही रही थी। अब आजम खान के भी सपा छोड़ने की खबरों को मजबूत किया है।
तो वही एक दिन पहले सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने भी आरोप लगाया था कि सपा इस समय मुसलमानों के लिए काम नहीं कर रही है।तो वही समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मुझे ऐसी किसी बैठक की जानकारी नहीं है। आजम खान आज भी सपा के साथ हैं और सपा उनके साथ है।
UP Politics व देश-विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।