Bageshwar Dham History / Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Ji Maharaj / Bageshwar Dham Pic / इस समय बागेश्वर धाम काफी चर्चा का विषय बना हुआ हैं। जिसकी वजह हैं Dhirendra Krishna Ji Maharaj, लेकिन क्या आपको पता हैं कि बागेश्वर धाम की स्थापना किसने की थी। नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।
Bageshwar Dham History in Hindi (बागेश्वर धाम इतिहास)-
बागेश्वर धाम की स्थापना- बागेश्वर धाम को भगवान दास जी महाराज के नाम से भी जाना जाता हैं। 1989 में यहाँ पर विशाल महायज्ञ का आयोजन कराया गया था। तो वहीं 2012 में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बागेश्वर धाम सिद्ध पीठ का शुभारंभ किया गया। 2016 में बागेश्वर धाम का भूमि-पूजन किया गया। धीरे-धीरे भक्तगण लोग यहाँ से जुड़ने लगे। लेकिन ये जगह वहाँ पर धीरेन्द्र कृष्ण जी महाराज द्वारा कथा व उनके द्वारा लगाए जाने वाले दरबार की वजह से ज्यादा प्रसिद्ध हैं।
बागेश्वर धाम विवाद क्या हैं-
इस समय बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण जी महाराज काफी चर्चे में हैं। बागेश्वर धाम के गुरूजी नागपुर में हुई कथा के बाद से विवादो का हिस्सा बन गए हैं। बागेश्वर धाम का कथाओं में अर्जी लगाई जाती हैं वो बिना टोकन की होती हैं। दो दिनो तक लगे दरबार के बाद कोई समस्या नहीं आई। लेकिन एक व्यक्ति द्वारा नागपुर पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गयी थी। नागपुर के कानून के अनुसार ये जादू,टोना व फेक हैं। इन कानूनो के अनुसार ये सब करना अपराध हैं।
इस व्यक्ति द्वारा धीरेन्द्र कृष्ण महाराज को चैलेंज दिया गया हैं कि 10 व्यक्ति को बैठा रहे हैं, जिनका नाम, उनके पिता का नाम व मोबाइल नंबर बताए। तथा इसके अलावा 30 लाख रूपए भी दिए जाने की बात की गई हैं। जो बागेश्वर धाम में होता हैं वो हमें यहाँ बताए। जिसके बाद धीरेन्द्र कृष्ण महाराज का कहना हैं कि कैंसर हॉस्पिटल के काम की वजह से उनको धाम पर वापिस जाना पड़ा। जिसके बाद से ये विवाद हर तरफ छाया हुआ हैं कि धीरेन्द्र कृष्ण महाराज बिना बताए वहाँ से अपने धाम क्यो चले आए।