Bharat Band 25 May 2022; 25 मई 2022 को भारत बंद करने का ऐलान ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्प्लाइज फेडरेशन (BAMCEF) द्वारा की गयी है। इसमें बामसेफ के साथ बहुजन मुक्ति पार्टी (BMP) और बहुजन क्रांति मोर्चा भी शामिल हैं।
Bharat Band 25 May 2022 क्यो भारत बंद रहेगा-
आपको बता दे कि BMP अध्यक्ष नीरज धीमान ने बताया है कि उन्होने क्यो भारत बंद का ऐलान किया हैं। उनके मुताबिक चुनावों में ईवीएम से जुड़ी गड़बड़ियों के अलावा निजी क्षेत्रों में एससी-एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण को लागू न करने की वजह से उन्होने भारत बंद बुलाया है।
Bharat Band 2022 में की गयी मांग-
उनका कहना हैं, कि केंद्र सरकार द्वारा जातिगत आधार पर अब तक ओबीसी जनगणना क्यों नहीं कराई गई।
- पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल किऐ जाने की मांग।
- किसानों को एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाये जाने की मांग।
- चुनाव में ईवीएम को लेकर गड़बड़ी करने की कई शिकायतें मिली हैं। ईवीएम का इस्तेमाल बंद करने की मांग।
- लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए मजबूर ना किया जाना।
- पर्यावरण संरक्षण का बहाना बनाकर आदिवासी लोगों का विस्थापन ना करना।
- प्राइवेट सेक्टर्स में भी एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण लागू होने की माँग।
- एनआरसी/सीएए/एनपीआर के विरोध में आवाज उठाने की माँग