बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट जान कुमार शानू को राज ठाकरे की पार्टी MNS ने पीटने की दी धमकी। बिग बॉस का शो फिर आया विवादों में। हालही में जान कुमार शानू के एक स्टेटमेंट ने बिग बॉस के लिए मुश्किलें बढ़ा दी। एक एपिसोड में जान कुमार शानू ने एक ऐसी बात कह दी जिससे MNS के लोगो में उनके प्रति गुस्सा भर गया। और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई MNS कार्यकर्ताओ ने उन्हें काम न करने तक की धमकी दे दी। MNS की जान कुमार शानू को धमकी
क्या कहा जान कुमार शानू ने -
चलिए हम आपको बताते है ऐसा क्या कहा जान कुमार शानू ने जिससे इतने नाराज हुए MNS कर्यकर्ता। हालही में एक एपिसोड के दौरान जान कुमार शानू ने बात चीत के दौरान ये कह दिया की उन्हें मराठी भाषा से चिढ है इसलिए उनसे हिंदी में बात करे है। और इस बात को MNS ने राजनितिक रूप दे दिया। वैसे ये कोई नयी बात नहीं है की बिग बॉस का शो किसी विवाद में फस गया हो। इसके पहले भी बिग बॉस का शो कई विवादों का हिस्सा रह चुका है। पर इस बार MNS ने जान कुमार शानू को लेकर कड़े हमले किये है।
क्या कहा MNS ने -
MNS के कारकार्ताओ का कहना है की वो अपनी भाषा मराठी का अपमान नहीं सहन कर सकते है। और जान कुमार शानू का बयां बेहद निंदनीय है। हलाकि इस बयान पर घर के अंदर तो किसी ने कुछ नहीं कहा पर घर के बाहर इस बात ने राजनितिक हवा गर्म कर दी है। कई MNS कार्यकर्ताओ ने तो उन्हें पीटने और उनका करियर न बनने की धमकी तक दे दी।
एक MNS कार्यकर्ता ने कहा की मै देखता हु तुम इस मुंबई में रहकर कैसे अपना करियर बनाओगे। तुम इसी मुंबई में रहोगे ना और यही अपना करियर बनाओगे।
वही MNS के एक कार्यकर्ता ने कहा की अगर जान कुमार शानू अपने इस बयान पर सबसे माफ़ी नहीं मंगाते तो हम शो को आगे नहीं बढ़ने देंगे। और कार्यकर्ताओ ने यहाँ तक धमकी दी की अगर वो ऐसा नहीं करते तो शो की शूटिंग रोक दी जाएगी।
शो मेकर्स ने क्या कहा -
MNS की जान कुमार शानू को धमकी वही शो के मेकर्स की तरफ से ऐसी कोई भी प्रतिकिर्या इस मामले पर अभी तक नहीं दी है। नहीं उन्होंने अभी तक इस बात की जानकरी दी है की जान कुमार शानू इस मामले में माफ़ी मांगे या नहीं।
Latest Update -
वही कल रात के एपिसोड में जान कुमार शानू को बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में बुलाकर। उनकी गलती का एहसास दिलाया। जिस पर जान कुमार शानू ने अपनी गलती मानते हुए सभी से माफ़ी मांगी। और साथ ही यह भी कहा की उनका ऐसा कोई मत नहीं था जिससे लोगो की भावनाओ को ठेस पहुंचे। फिर भी जाने अनजाने में जो गली उनसे हुई है उसके लिए वो शर्मिंदा है।
ऐसी ही खबरे और देश व विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।