Birth Anniversary of Dr Bhupen Hazarika/ आज भारत के महान संगीत सम्राट डॉ. भूपेन हजारिका का 96वां जन्मदिन है। जिसके मौके पर Google (गूगल) ने उन्हें Doodle (डूडल) बनाकर श्रद्धांजलि दी हैं।इन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।
Birth Anniversary of Dr. Bhupen Hazarika-
असमिया-भारतीय गायक, संगीतकार और फिल्म निर्माता डॉ. भूपेन हजारिका का 96वां जन्मदिन मना रहा है। जिन्होंने सैकड़ों फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया. हजारिका एक प्रख्यात असमी-भारतीय गायक थे। इस मौके पर Google (गूगल) ने भी उन्हें Doodle (बनाकर) श्रद्धांजलि दी हैं। इनका जन्म 8 सितंबर 1929 में हुआ था। ये असम के रहने वाले थे। उन्होंने 1946 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की, और 1952 में कोलंबिया विश्वविद्यालय से जनसंचार में पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की। (Dr. Bhupen Hazarika Biography)
मात्र 10 साल की उम्र में शुरू किया अपना करियर-
10 साल की उम्र में उन्होने ने संगीत करियर की शुरुआत की थी। 12 साल की उम्र तक, हजारिका दो फिल्मों के लिए गाने लिख और रिकॉर्ड किया- इंद्रमालती: काक्सोट कोलोसी लोई, और बिसवो बिजोई नौजवान। इन्होने गीतों के माध्यम से लोगों की कहानियों को बताने की प्रवृत्ति थी - सुख और दुःख की कहानियां, एकता और साहस, रोमांस और अकेलेपन की कहानियाँ, और यहाँ तक कि संघर्ष और दृढ़ संकल्प से भरी हुई थी।
भारत रत्न के अलावा मिले इन्हें बहुत से पुरस्कार-
इनको बहुत-से पुरस्कार मिले हैं। जिसमें अकादमी पुरस्कार, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। उन्हें मरणोपरांत 2019 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।