BJP Foundation Day | BJP History | BJP Foundation Day 2022 |भारतीय जनता पार्टी के लिए 6 अप्रैल का दिन बेहद खास है। क्योकि इसी दिन बीजेपी आस्तित्व में आई थी। आज के दिन ही भारतीय जनसंघ से इस नई पार्टी का जन्म हुआ था।
बीजेपी की स्थापना कब हुई-
बीजेपी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी।
BJP History (बीजेपी का इतिहास)-
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना (Foundation Day Of Bhartiya Janata Party) 1980 में आज ही के दिन हुई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ (Bhartiya Jan Sangh) से इस नई पार्टी का जन्म हुआ था। 1977 में जब देश में आपातकाल की घोषणा हुई उसके बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन अपने हाथो में ले लिया और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई थी।
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रोचक तथ्य-
- जनता पार्टी से अलग होकर एक ऐसे दल की नींव रखी गई जो भारतीय राजनीति में हिंदूत्व की राजनीति करने वाली पार्टी के रूप में देश भर में प्रसिद्ध हुई। बीजेपी के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) थे।
- 1925 में डॉ हेडगवार के द्वारा राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS)) की स्थापाना हुई। जनता पार्टी में जनसंघ के विलय के बाद भी जनसंघ के सदस्य आरएसएस (RSS) की सदस्यता नहीं छोड़े इसलिए ही आरएसएस को बीजेपी का मातृ संगठन माना जाता है। बीजेपी के नेता आरएसएस से अनिवार्य रूप से जुड़े रहते हैं।
- बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की सोमनाथ से अयोध्या तक की रथ यात्रा भारतीय राजनीति को बदलने में मुख्य भूमिका तो निभाई थी। जिसके बाद बीजेपी के एक हिंदूवादी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई।

Credit JagRuk Hindustan
मनोरंजन जगत व देश-दुनिया से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।