#BoycottQatarAirways क्यो कर रहा हैं, ट्वीटर पर ट्रेंड, क्या हो गया ऐसा की लोग करने लगे कतर एयरवेज को बॉयकाट करने की मांग
#BoycottQatarAirways क्यो हुआ ट्वीटर पर ट्रेंड-
नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मुहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी देने के बाद से इस मामले ने इतनी तुल पकड़ ली की, कई जगहो पर इसको लेकर आंदोलन किया जाने लगा। जिसकी वजह से बीते कुछ दिनो पहले कानपुर में हिंसा भी हुई हैं। तथा लगातार इस्लामिक देशो द्वारा इस बयान पर कड़ी निंदा भी जताई गयी हैं। जिसके बाद से बीजेपी द्वारा नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल को पार्टी से निलबिंत कर दिया हैं। जिसके बाद नुपुर शर्मा ने बयान भी जारी किया कि व अपने इस बयान पर माफी भी माँगी हैं।
नुपुर शर्मा ने क्या टिप्पणी की थी-
नुपुर शर्मा 27 मई को एक टी.वी डिबेट शो में पहुँची थी। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। इसके बाद नुपुर ने इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया।
जिसको जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। जिसके बाद से ये मामला और भी ज्यादा तुल पकड़ता हुआ नजर आ रहा हैं। कतर समेत कई अन्य इस्लामिक देशो ने नुपुर शर्मा के इस बयान पर नाराजगी जताई हैं।
जिसके बाद से ट्वीटर पर आज कतर एयरवेज को बॉयकाट करने की मांग की जाने लगी। यूजर्स ने ट्वीटर पर #BoycottQatarAirways हैशटैग ट्रेंड करने लगे। और तरह-तरह के ट्वीट कर कतर पर आरोप लगाने लगे। देखे उनके ट्वीटस


अब इन ट्वीटस्ट में कितनी सच्चाई हैं, हम इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं। ये सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा शेयर किये गये कुछ ट्वीट हैं। और ना ही हम इस आर्टिकल के माध्यम से किसी भी धर्म या समुदाय को ठेस पहुँचाना या भड़काने की इच्छा रखते हैं।
देश-विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।
February 7, 2023
JEE Main Result 2023 / JEE Mains 2023 Session 1 Result / जिन उम्मीदवारो ...
February 6, 2023
OTT Release This Week: Thunivu से लेकर Farzi तक इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में व वेब सीरीज
OTT Release This Week / इस हफ्ते ओटीटी (OTT) पर कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्म ...