बॉलीवुड में अगर आज के टाइम में टॉप एक्ट्रेस की बात करे तो इसमें सबसे ऊपर दीपिका पादुकोण का नाम आता है। दीपिका पादुकोण वर्तमान समय में बॉलीवुड की सबसे मशहूर अदाकाराओं में से एक है। वही सोशल मीडिया पर भी दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है। चाहे वो ट्विटर हो या इंस्टा या फेसबुक दीपिका की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है। लेकिन दीपिका पादुकोण ने 2020 की आखिरी दिन कुछ ऐसा किया जिससे उनके सभी फैन हैरान हो गए
दीपिका ने डिलीट किये सारे पोस्ट -
आपको बता दे की दीपिका पादुकोण ने अचानक कल शाम को अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स की फोटोज डिलीट कर दी। चाहे वो फेसबुक हो इंस्टा हो या ट्विटर हर जगह से उन्होंने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए। दीपिका पादुकोण के ऐसा करने की पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। हालांकि दीपिका पादुकोण बहुत से ब्रांड को प्रोमोट करती है। जिन्हे वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी प्रोमोट करती है। ऐसे में उनका अपने सारे पोस्ट डिलीट करना एक बहुत बड़ा कदम है।

Credit JagRuk Hindustan
फैंस हुए निराश -
दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोविंग बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के मुकाबले बहुत ज्यादा है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 52M से ज्यादा फॉलोवर, ट्विटर पर 27.7 मिलियन फॉलोवर और फेसबुक पर 33 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स है। ऐसे में दीपिका पादुकोण द्वारा अपनी सभी पोस्ट्स डिलीट करने से उनके फैंस के बीच ये कन्फ्यूज़न है की उन्होंने ऐसा क्यों किया।

Credit JagRuk Hindustan
2020 रहा कंट्रोवर्सी से भरा -
दीपिका पादुकोण के लिए बहुत सारी कंट्रोवर्सी से भरा हुआ था। वही दीपिका पादुकोण का नाम जबसे ड्रग्स केस में जुड़ा तबसे उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन इस सभी दिक्कतों के बावजूद भी दीपिका पादुकोण ने जाँच में अपना सहयोग दिया।
फैंस के लिए दिया ऑडियो मैसेज -

Credit JagRuk Hindustan
अपनी सारी पोस्ट डिलीट करने के बाद दीपिका पादुकोण ने अपनी आवाज में एक ऑडियो मैसेज अपलोड किया। जिसमे उन्होंने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाये दी। साथ ही सभी के अच्छे सेहत और नए साल में नयी ऊंचाइयों को हासिल करने की शुभकामनाये दी।
ऐसी ही खबरे और देश व विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।