दिल्ली कैपिटल (Delhi Capitals) के कप्तान और भारत के विकेट कीपर बैट्समैन ऋषभ पंत का हाल में कार एक्सीडेंट हुआ है। पंत ३० दिसंबर की सुबह दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे तब दिल्ली – रुड़की हाइवे पर उनकी मर्सिडीज कार का एक्सीडेंट हो गया था। नींद की झपकी आने के कारण उनकी कार डिवाइडर पर चढ़ गई थी। उनको माथे पर दो जगह और हाथ – पाव पर भी चोट लगी थी। उनको देहरादून हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। उनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई है पर पूरी तरह स्वस्थ होने में करीब ५-६ महीने का समय लग सकता है। मार्च के अंत में या अप्रैल के शुरुआत में २०२३ का IPL सीजन शुरू होने वाला है। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल के कप्तान है पर यह सीजन वो IPL 2023 खेलने के लिए सक्षम नई है। टीम के पास कुछ और भी प्लेयर है जो पंत की जगह दिल्ली कैपिटल के कप्तान की भूमिका निभा सकते है।
Delhi Capitals captain update
डेविड वॉर्नर : वॉर्नर पीछे सीजन से ही टीम के साथ जुड़े थे। डेविड वॉर्नर के पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव भी है। उन्होंने सन रायसर हैदराबाद के लिए भी कप्तानी की थी और ऑस्ट्रेलिया के टीम के भी कप्तान रह चुके है। डेविड वार्नर का फॉर्म भी अच्छा चल रहा है। उन्होंने पिछले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक भी जड़ा था। वो दिल्ली कैपिटल के कप्तान बनने के लिए एक सक्षम दावेदार है।
Who will be next captain of Delhi Capitals
रोवमेन पोवेल: वेस्ट इंडीज के हार्ड हिटर पॉवेल भी कप्तान बन सकते है। उनको भी टी२० क्रिकेट का बहुत खूब अनुभव है। उन्होंने पिछले साल कप्तान के रूप में कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम “जमैका तलावह” को जिताया था। और वो इंटरनेशनल टी २० लीग में दिल्ली कैपिटल बेस्ड टीम “दुबई कैपिटल” का भी नेतृत्व करते है।