Friday, December 1, 2023
Delhi
mist
17.1 ° C
17.1 °
17.1 °
88 %
1.5kmh
40 %
Thu
21 °
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
26 °
Mon
26 °

दिल्ली से दरिंदो से बचती हुई नाबालिग लड़की 200 किमी पैदल चल हाथरस पहुँची

Hathras Latest News:  दिल्ली से मानव तस्करो के हाथों से बचकर एक 17 साल की नाबालिग लड़की भागते हुए 200 किमी पैदल चलकर हाथरस बस स्टैण्ड के पास पहुँची। वहाँ के लोगो ने उसकी हालत देख उससे पूछा तथा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पूछने पर लड़की ने बताया कि वो तीन दिनों से पैदल चल रही हैं। मानव तरस्करी 

विस्तार-

उत्तरप्रदेश के हाथरस से एक बार फिर ऐसी घटना सामने आयी हैं, जो मानवजाति को शर्मसार करती हैं। यूपी के हाथऱस में एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग यूनिट ने मानव तस्करी के बारे मेें खुलासा किया हैं। आपको बता दे कि एक नाबालिक लड़की दिल्ली से मानव तस्करो के हाथों से बचती हुई, तीन दिनोे से 200 किमी पैदल चलते  हुए, हाथरस बस स्टैण्ड पर पहुँची। वहाँ के लोगो ने लड़की को घबाराय हुआ और परेशान देखकर उसकी हालात देखकर पुलिस को सूचना दी।

लड़की ने पुलिस को बताया कि एक शख्स मध्य प्रदेश से 12 लड़कियों को नौकरी दिलाने का झासा देते हुए, दिल्ली ले गया और वहाँं उन 12 लड़कियों को किसी कमरे में बंद करके भूखे-प्यासे बंधक बनाकर रखा हुआ था। लड़की ने मौका पाकर वहाँ से भाग निकला ही सही समझा और तीन दिनो से पैदल चलते-चलते हाथरस आ पहुँची।

क्या कहा लड़की ने-

पुलिस के द्वारा पूछताछ किये जाने पर लड़की ने बताया कि उनका परिवार बहुत गरीब  हैं, गाँव वालो के कहने पर कुछ पैसो के बदले 12 लड़कियो के साथ दिल्ली भेज दे। आगे बताया कि उसके परिवार को पैसे की जरूरत हैं। उस शख्स ने दिल्ली में कढ़ाई-बुनाई का कार्य दिलाने को कहकर उन 12 लड़कियो को दिल्ली लेकर आया और उन 12 लड़कियों को दिल्ली में एक कमरे में भूखे-प्यासे बंद करके रखा था। जब लड़कियों को उस व्यक्ति पर शक हुआ तो वो सब मौका पाकर वहाँ से भाग निकली। 

सभी लड़कियाँ बच निकली और पैदल वहाँ से भूखी प्यासी भाग निकली हैं। और पैदल चलते-चलते यहाँ पहुँच गयी।

मानव तरस्करी, क्या कहना हैं पुलिस का-

हाथरस एसपी ने बताया कि हमें जैसे ही इस बात कि सूचना मिला तो हम वहाँ पर पहुँच कर लड़की से पूरे मामले के बारे में पूछा तो उसने पूरी घटना बतायी और बताया कि वो मध्य प्रदेश के जिला मंडला के ग्राम तोगल की रहने वाली हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं, उन लड़कियो को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया गया हैं। तथा लड़कियों के परिवार वालो से सम्पर्क साधा हैं। और आरोपियों की तलाश में जुट गयी हैं।

उत्तरप्रदेश सहित ऐसे ही देश-विदेश की खबरो की जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये। मानव तरस्करी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles