Friday, December 1, 2023
Delhi
mist
17.1 ° C
17.1 °
17.1 °
88 %
1.5kmh
40 %
Thu
21 °
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
26 °
Mon
26 °

दिल्ली में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित न हो दिल्ली सरकार बैंकॉक से मँगाईयेगी 18 ऑक्सीजन टैंकर्स और फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट्स

देश की वर्तमान स्थिति काफी दयनीय है। कोरोना महामारी ने देश भर में जिस तरह से अपना कहर दिखा रही है उससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीते दिनों दिल्ली मुंबई सहित कुछ अन्य राज्यों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिली। हालांकि केंद्र और राज्य सरकार इस मामले में एक दूसरे को दोषी ठहरती नजर आयी। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच Oxygen Manufacturing Unit न लगाने को लेकर भी काफी दोष रोपण हुआ। पर अब दिल्ली सरकार ने भविष्य में इस तरह की समस्या से निपटने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। 18 Oxygen Tankers

Arvind Kejariwal Announcement -

बैंकॉक से मंगाए 18 Oxygen Tankers -

दिल्ली में वर्त्तमान में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन टैंकर्स की कमी पड़ रही है। जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने बैंकॉक से 18 Oxygen Tankers मांगने का एलान किया है। वही इन 18 Oxygen Tankers को मंगवाने के लिए एयरफोर्स की मदद भी मांगी है। इसके साथ ही अरविन्द केजरीवाल ने यह भी बताया। केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए विशेष रूप से 5 ऑक्सीजन टैंकर्स दिए है। जिसके लिए केजरीवाल ने केंद्र को धन्यवाद् भी दिया। 

फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट्स मंगाए -

इसके साथ अरविन्द केजरीवाल ने फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट्स मांगने की बात भी कही। अरविन्द केजरीवाल ने बताया की दिल्ली में उनकी सरकार कुल 44 ऑक्सीजन प्लांट्स लगवाने की बात कही है। जिनमे से 8 प्लांट्स जो केंद्र PM CARES की योजना की तहत लगवा रही वो शामिल है। जोकि अप्रैल अंत तक लगने की सम्भावना है।
वही 36 प्लांट्स दिल्ली सरकार लगाएगी। जिसमे 21 प्लांट्स फ्रांस से मंगाए गए है जोकि आते ही उपयोग करने की स्थिति में होंगे। वही 15 देश के अन्य हिस्सों से मंगवाने की बात कही है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा की ये सभी प्लांट्स एक महीने के अंदर लग जायेंगे।

1200 New ICU Beds -

वही केजरीवाल ने कहा की इस साल कोरोना की ये लहर पिछले साल से ज्यादा संक्रामक और घातक है। जिसमे इससे पीड़ित लोग काफी जल्दी गंभीर रूप से ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है। जिसको लेकर ICU बेड्स की कमी हो रही है। केजरीवाल ने केंद्र सरकार को DRDO में 500 नए ICU BEDS प्रोवाइड करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ उन्होंने बताया की दिल्ली सरकार इसके अलावा 1200 अन्य नए ICU बेड्स लगवायेगी। जिनमे 500 ICU बेड्स GTV हॉस्पिटल के सामने रामलीला मैदान में, 500 LNJP हॉस्पिटल के सामने रामलीला मैदान में और राधा स्वामी सत्संग में 200 ICU बेड्स तैयार करवाने की बात कही। 

केजरीवाल ने अंत में देश के कई मुख्यमंत्रियों और उद्योगपतियों को दिल्ली सरकार की मदद करने के लिए धन्यवाद दिया।

देश व विदेश  से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles