Dev Ninda Kanoon (देव निंदा कानून) को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा हैं। इससे पहले भी इसको लेकर मांग उठी थी। एक बार फिर से इस कानून को बनाने के लिए सोशल मीडिया पर मांग उठी हैं। इससे पहले ताड़व वेब सीरिज के खिलाफ ये मांग उठी थी।
देव निंदा कानून (Dev Ninda Kanoon) क्यो सुर्खियों में छाया-
बॉलीवुड फिल्मो व वेब सीरिज में लगातार हिंदू धर्म के देवी-देवाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दो व पोस्टर का प्रयोग किया गया हैं। जिसको लेकर कई बार कोर्ट में याचिका दायर की गयी हैं। इसी बीच सुर्खियों में लगातार इस समय माँ काली की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं। जिसमें माँ काली के हाथ में सिगरेट लिए हुए दिखाया गया हैं। इसी के खिलाफ फिर से ये मामला तेज हो गया हैं।
देव निंदा कानून (Dev Ninda Kanoon) क्या हैं-
हिन्दू धर्म के संबंध में आपत्तिजनक बातें लिखना या धार्मिक चिन्हों का अपमान करना कट्टरपंथी ताकतों के लिए आसान हो सा हो गया है। ऐसे कंटैंट आपको आसानी से हर जगह मिल जाएंगे। जरूरी नहीं यह काम भारत में रह रहे कुछ कट्टरपंथी कर रहे हों, ऐसा विदशो में सक्रिय ताकतें भी कर रही हैं। धार्मिक भावनाओं को आहत करने की हद तय की जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो भारत की गंगा-जमुनी तहजीब गहरी चोट पहुचेगी। इन्ही सबके चलते भारत में देव-निंदा कानून बनाने की मांग उठ रही हैं।
Twitter पर ये फोटो इस समय वायरल हो रही हैं। जिसके खिलाफ #देवनिंदा_कानून_बनाओ ट्रेंड कर रहा हैं।

इन तस्वीरो को Retweet करने और #देवनिंदा_कानून_बनाओ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा हैं। देखिए Twitter पर यूजर्स द्वारा किए गये कुछ Tweets
