Diwali 2022/ Deepavali 2022/ Diwali in 2022/ हर साल भारत में अंधकार पर प्रकाश की जीत पर कार्तिक की अमावस्या को धूमधाम से दीवाली का पर्व मनाया जाता हैं। जानिये 2022 में दीपावली कब हैं और कैसे व कब करनी हैं माँ लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा
Diwali 2022 Date-
दीपावली कब हैं; इस साल दीवाली कार्तिक अमावस्या की तिथि 24 अक्टूबर, सोमवार के दिन मनाया जायेगा।
Diwali 2022 Puja Ka Subh Muhurat-
दीवाली पूजा का शुभ मुहुर्त; अमावस्या 24 अक्टूबर शाम 5 बजकर से 25 अक्टूबर, मंगलवार को शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
Diwali Choghadiya Muhurat 2022-
दीवाली 2022 चौघड़िया मुहुर्त (दिन में)-
- अमृत मुहुर्त- 06:27 am से लेकर 07:52 am तक रहेगा।
- शुभ मुहुर्त- 09:16 am से लेकर 10:41 am तक रहेगा।
- चर मुहुर्त- 01:30 pm से लेकर 02:54 pm तक रहेगा।
- लाभ मुहुर्त- 02:54 pm से लेकर 04:18 pm तक रहेगा।
दीवाली 2022 चौघड़िया मुहुर्त (रात) को-
- लाभ मुहुर्त- 10:30 pm से लेकर 12:05 am अक्टूबर 25 तक रहेगा।
- शुभ मुहुर्त- 01:41 am से लेकर 03:17 am, अक्टूबर 25 तक रहेगा।
- अमृत मुहुर्त- 03:17 am से लेकर 04:52 am, अक्टूबर 25 तक रहेगा।
- चर मुहुर्त- 04:52 am से लेकर 06:28 am, अक्टूबर 25 तक रहेगा।
Diwali Puja Samagri-
दीपवली पूजा सामग्री; दीवाली के दिन जल से भरा कलश रखा जाता है. कलश में चंदन,पान के पत्ते, कैथा, दूर्वा, पंचरत्न, सुपारी या आम के पत्ते, नारियल, घी, रोली व मिठाई आदि।
Diwali Pooja Vidhi 2022-
दीपावाली पूजा विधि 2022;
दीपावली के दिन माँ लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर जी व माँ गंगा की पूजा की जाती हैं।
सबसे पहले घर व पूजा स्थल को स्वच्छ कर ले।
उसके बाद मिट्टी के माँग लक्ष्मी व गौरी पुत्र गणेश की प्रतिमा को लाल कपड़े के आसन बिछा कर स्थापित कर दे।
दोनो मुर्तियों का चेहरा पूर्व-पश्चिम की तरफ होनी चाहिए।
इसके बाद माँ लक्ष्मी व भगवान गणेश का पूजन करे।
तथा उन्हें फल-फूल, मिठाई आदि चीजे अर्पित कर उनके सामने घी के 11 दीये शुभ मुहुर्त खत्म होने से पहले कर ले।
उसके बाद माँ लक्ष्मी व भगवान गणेश की आरती कर, प्रसाद सबमें वितरण करे।
तथा अब घर के हर कोने में दीया जलाये।
दीवाली के दिन माँ लक्ष्मी की पूजा कैसे करे-
यदि आप माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो दीवाली के दिन पूजा में दक्षिणावर्ती शंख, श्री यंत्र, समुद्र का जल, पीली कौड़ी,गन्ना व लक्ष्मी जी की चरण पादुका अवश्य रखे।