भारत अब कागजी पासपोर्ट को ई-पासपोर्ट में अपडेट की तयारी कर रहा है। इसकी खबर भारत के नए विदेश मंत्री, एस जयशंकर द्वारा बताई गयी। और खबरों के अनुसार, इसे दिसम्बर से जनवरी के बीच शुरू किया जायेगा।
वैसे तो भारत डिजिटल होने की अपनी रफ़्तार को बढ़ाता जा रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साल के सुरु में ही पासपोर्ट सेवा दिवस के दिन घोषणा करते हुए कहा था की भविष्य में अधिक सुरक्षा सुविधाओं वाले पासपोर्ट को रोल आउट किया जायेगा, और जल्द ही लोग इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। आइये जानते है हम की क्या है ई-पासपोर्ट और कैसे काम करेगा। इन सभी सवालों के उत्तर हम सभी के मन में उठ रहे होंगे।
क्या है ई-पासपोर्ट -
ई-पासपोर्ट एक प्रकार का एक इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट है। जिसमे एक प्रकार का चिप लगा होगा। जिससे लोग इसकी वजह से नकली पासपोर्ट को नहीं बना पाएंगे। और कागजी पासपोर्ट की तुलना में ई-पासपोर्ट अधिक सुरक्षित है। ई-पासपोर्ट को इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट भी कहा जाता है। ई-पासपोर्ट को बनाने का एक महत्वपूर्ण कारण यह है की इसमें होने वाली गड़बड़ी को रोका जा सके। इसके साथ ही बायोमेट्रिक, मतलब की पिछले 30 स्थानीय यात्राओं और अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के बारे में डिजिटल जानकारी के आलावा महत्वपूर्ण बातो की जानकारी देता है।
ई-पासपोर्ट के फीचर -
आईआईटी-कानपूर,राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और भारत प्रेस (आईएसपी) और विदेश मंत्रायलय के अधिकारियों द्वारा डेवलप किया जायेगा। जिसमे काफी सारी विशेषताएं होंगी। आइये जानते है उन सभी विशेषताओं को।
- ई-पासपोर्ट में आगे और पीछे दोनों तरफ कवर होंगे।
- अमेरिकी सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में इस पासपोर्ट प्रोटो-टाइप का जाँच किया गया।
- ई-पासपोर्ट के द्वारा समय की बचत होगी क्योंकि सूचना को पड़ने में कुछ ही सेकेंड लगेंगे।
- यह पासपोर्ट सूचना प्रदान करने में सहायता करेगा क्योंकि ई-पासपोर्ट की चिप में 64 किलोबाइट्स मेमोरी स्पेस होगा।
- ई-पासपोर्ट इस्तेमाल करने वाले की फोटो और उंगलियों के निशान चिप में ही निहित होंगे।
- यह चिप 30 अन्तर्राष्ट्रीय विजिट डेटा तक स्टोर करने में सक्षम है।
इससे पहले अमेरिका, ब्रिटेन, और यूरोपीय सहित 120 अन्य देशों में ई-पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब इस सूचि में भारत भी शामिल हो जायेगा जो कागजी पासपोर्ट को ई-पासपोर्ट में अपडेट किया। और ई-पासपोर्ट को लाया।
ई-पासपोर्ट को कैसे बनवाएं -
- पासपोर्ट सेवा के ऑनलाइन पोर्टल पे खुद को रजिस्टर्ड करना होगा।
- जनरेट किया यूजर आईडी के साथ पासपोर्ट सेवा ऑनलाइन पोर्टल पे लॉगिन करे।
- एक बार फॉर्म जमा करने और आवश्यक राशि का भुगतान करने के बाद पासपोर्ट कार्यालय में नियुक्ति निर्धारित की जाएगी।
पासपोर्ट का डिजिटल होना हवाई यात्रा को और भी आसान बना देगा। जिससे लोगो को पहले के अनुसार और आसानी होगी हवाई यात्रा करना। ई-पासपोर्ट में अपडेट
ऐसे ही देश तथा दुनिया की बड़ी खबर जानने के लिए हमारी वेबसाइट जागरूक हिंदुस्तान को फॉलो करे। हमारे फेसबुक तथा ट्विटर पेज को भी फॉलो करे।