Earth Day 2022 Theme | पृथ्वी जिसको भारत में धरती माता भी कहा जाता हैं, सभी जीवित प्रणियों व पेड़-पौधो के लिये जीवनदायिनी हैं। आज हमारी गलतियों की वजह से पृथ्वी खतरे में हैं। आज के दिन देशभर में लोगो द्वारा Earth Day के रूप में मनाया जाता हैं।
Earth Day Date-
22 April
Earth Day 2022 Theme in Hindi-
इस बार World Earth Day 2022 (International Earth Day 2022) का Theme है 'Invest In Our Planet'(इन्वेस्ट इन अवर प्लानेट)। इसका मतलब हैं कि सभी लोग एक साथ आये और धरती और उसकी जैव विविधता (Biodiversity) को बचाने का कार्य करने के लिए पहल करे। इसी के साथ इस साल अर्थ डे का थीम दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन का सामना कैसे करे। इसका समाधान ढ़ूंढ़ने के लिए हैं।
Earth Day History-
क्या आपको पता हैं, कि दुनिया के 195 देश 22 अप्रैल को ही Earth Day क्यो मनाते हैं? अर्थ-डे को मनाने की शुरुआत 1970 में हुई थी। इस दिन की शुरूआत सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर की थी। क्योकि एक साल पहले 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव की वजह से त्रासदी हो गई थी।जिसकी वजह से इस हादसे में कई लोग घायल हुए।
इस घटना के बाद से ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का फैसला किया गया। इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल को लगभग दो करोड़ अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में हिस्सा लिया था। जिसके बाद से हर साल आज के ही दिन Earth Day मनाया जाने लगा।
देश-विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये। Earth Day 2022 in India | World Earth Day 2022