बिग बॉस 14 जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है। वैसे ही कुछ कंटेस्टेंट की सोशल मीडिया फैन फॉलोविंग बढ़ती जा रही है। इस सीजन में जिन कंटेस्टेंट की ट्रॉफी को लेकर दावेदारी सबसे ज्यादा है उनमे सबसे पहले दो नाम रुबीना और राहुल वैद्य का है। हालही में VOOT Official Team ट्विटर हैंडल पर ट्रेंड मास्टर कांटेस्ट कराया। जिसमे कमेंट के आधार पर मौजूदा बिग बॉस कंटेस्टेंट में किसी एक को कांटेस्ट का विजेता घोषित किया गया।
अब इस कांटेस्ट को लेकर बिग बॉस के फैंस के बीच असंतुष्टि देखने को मिली।
रुबीना के फैंस नाराज -
रुबीना के फैंस इस कांटेस्ट के नतीजे से काफी नाराज दिखे। रुबीना दिलायक बिग बॉस 14 की ट्रॉफी की दौड़ में प्रबल दावेदार मानी जा रही है। रुबीना का फैन बेस पहले से ही काफी अच्छा है साथ बिग बॉस में उनका गेम भी दर्शको को काफी पसंद आ रहा है। वही रुबीना और राहुल के फैंस कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ते अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने में।
VOOT ऑफिसियल ट्वीटर पेज द्वारा आयोजित किये गए ट्रेंड मास्टर कांटेस्ट में कमैंट्स के आधार पर विनर घोषित किया जाना था। 4 दिन पहले हुए कांटेस्ट में फाइनल राउंड रुबीना और राहुल में था। जिसमे वोट की तरफ से राहुल वैद्य को विनर घोषित कर दिया गया। अब इसके लेकर रुबीना के फैंस में काफी नाराजगी देखने को मिली है। रुबीना के फैंस से VOOT की टीम पर पक्षात करने का आरोप लगाया। और इससे सम्बंधित एक Mail VOOT Official Team को किया।
रुबीना फैंस ने कही ये बात -
इस वाकये से नाराज रुबीना फैंस ने VOOT की ऑफिसियल टीम को एक मेल किया। इस मेल के जरिये रुबीना फैनडम ने VOOT टीम के एक ट्वीट को लेकर नाराजगी जाहिर की। मेल में उन्होंने लिखा की बिग बॉस सिर्फ एक TV SHOW नहीं है बल्कि कई लोगो की भावनाये इस शो के साथ जुडी है। एक ऑफिसियल ट्वीटर पेज के रूप में आपने इस ट्रेन में हिस्सा लेते हुए, जिस तरह के ट्वीट किये है। उससे बिग बॉस के साधारण दर्शको और दूसरे कंटेस्टेंट के फैन को काफी बुरा लगा।
उनका कहना है की आधिकारिक पेज होते हुए उनका किसी एक कंटेस्टेंट के लिए बोलना उचित नहीं। आधिकारिक टीम द्वारा किया ऐसा ट्वीट फैंस में शो के प्रति लगाव और विश्वास को काम करता है। उन्होंने यह भी कहा की यह पहली बार नहीं हुआ है। बार बार इस तरह का सपोर्ट किसी एक को देना अच्छी बात नहीं।
मेल के कुछ मुख्य बिंदु -
ट्रेंड मास्टर कांटेस्ट का विनर इस हफ्ते का ट्रेंड मास्टर कहलायेगा, जिसमे 7 दिन होते है। ऐसे में किसी एक कंटेस्टेंट को 3-4 दिन के अंदर दो बार इस कांटेस्ट का विनर घोसित करना कितना सही है।
ट्रेंड में लगातार हिस्सा बने रहने और उनके लगातार प्रयासों के बाद भी इस कांटेस्ट का साप्तहिक रूप से कोई नतीजा नहीं घोषित किया गया। हालांकि कमैंट्स की संख्या के आधार पर यह साफ था की विजेता कौन होगा।
नियम उल्लंघन का लगाया आरोप -
कांटेस्ट में सपष्ट रूप से यह लिखा था की केवल वही कमेंट्स गिने जायेंगे जो 12PM तक किये गए हो। और उस समय तक के कमेंट्स की संख्या के आधार पर विजेता स्पष्ट थ। पर दिए गए टाइम के बाद के कमेंट्स के आधार पर दूसरे कंटेस्टेंट को विनर घोषित कर दिया गया। जोकि नियम के विरूद्ध था।
अंत में लिखा की आधिकारिक पेज द्वारा इस प्रकार का एजेंडा चलना। शो के दर्शको और दूसरे कंटेस्टेंट फैंस को काफी निराश करता है। आपका क्या मत है इस वाकये को लेकर। अपनी राय कमेंट बॉक्स में साँझा करे।
Bigg Boss 14 से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।