Former Protest; आज सुबह से सिंधु बार्डर पर स्थानिय लोगो द्वारा किसानो के प्रोटेस्ट के खिलाफ हाईवे खाली कराने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमें अचानक से दोनो गुटो के बीच पत्थरबाजी होने लगी और पुलिस ने भी आसूँ गैस के गोलो का प्रयोग किया।
विस्तार-
सिंधु बार्डर पर आज किसानो के आंदोलन के खिलाफ स्थानिय लोग प्रोटेस्ट कर रहे थे तथा हाईवे को खाली कराने की माँग कर रहे था तथा लगातार तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान नारेबाजी कर रहे थे। लेकिन अचानक दोनो आंदोलनकारियों के बीच मामला हिंसा में तब्दील हो गया तथा दोनो तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गयी।
जिसके बाद पुलिस ने भी मामले को संभालने के लिए आँसू गैस के गोलो का प्रयोग किया तथा लाठीचार्ज भी किया। जिसमें पुलिस वालो के साथ-साथ किसानो व अन्य लोगो के घायल होने की भी खबरे सामने आ रही हैं।
मामला 26 जनवरी को टैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर तिरंगा झण्डे की जगह किसान संगठन का झण्डा लगाये जाने की वजह से उस दिन से पूरे देश में किसान अंदोलनो का प्रभाव कम होता हुए नजर आ रहा हैं। और आज इसी के खिलाफ लोगो द्वारा झण्डे के अपमान के लिए किसानो को जिम्मेदार ठहराते हुए अंदोलनो के विरोध में प्रदर्शन किया गया हैं। तथा जिसके बाद ये पूरी घटना सामने आयी हैं।
Farmer Protest असहमति का दौर जारी
सरकार और किसान संगठन के बीच अभी ही असमति बानी हुई है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में किसान आंदोलन काफी आक्रोशित रहा। चाहे दिल्ली के लाल किले की घटना हो या कल पुलिस और किसानो में हुई झड़प की घटना हो। ऐसे में अगर जल्द ही इस पर कोई फैसला लेना आवश्यक है। हालांकि सरकार अपनी तरफ से हर संभव पक्ष किसान संगठनो के सामने रख रही है। और बात चीत की पहल भी करती नजर आयी है।
Farmer Protest देश व विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।