Friday, September 29, 2023
Delhi
mist
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
78 %
0kmh
0 %
Thu
28 °
Fri
36 °
Sat
38 °
Sun
38 °
Mon
38 °

PUBG की जगह आ गया हैं, FAU-G जानिये क्या हैं, फौजी गेम कब आएगा

हालही में भारत सरकार द्वारा PUBG और 118 चीनी ऐप्स भारत में बैन कर दिया गया हैं। जैसे कि सबको पता हैं, पबजी एक ऐसा गेम हैं, जिसके दिवाने हर एक जगह आपको मिल जायेगे। लेकिन जैसे ही सरकार द्वारा PUBG बैन किया अक्षय कुमार ने एनाउंस किया कि पबजी की जगह लेने आ रहा हैं, एक भारतीय गेम जिसका नाम होगा फौजी। जाने फौजी गेम कब आएगा

विस्तार-

जबसे PUBG भारत में बैन हुआ हैं और अक्षय़ कुमार ने नये गेम फैजी के आने की घोषणा कर दी हैं। इस गेम को बनाने का काम बेगंलुरू स्थित एक भारतीय कम्पनी एन-कोर गेम्स द्वारा किया जा रहा हैं। ये गेम बाजार में अक्टूबर तक आ सकता हैं। इस गेम के मालिक आशा कर रहे हैं, कि इस गेम के बाजर में आते ही कम से कम  20-30 लाख लोग डाउनलोड कर लेगे। इस गेम के बारे में जानने की इच्छा सबके मन में हैं, कि ये  गेम कैसा होगा क्या ये गेम पबजी को टक्कर दे पायेगा। चलिए हम आपको इस गेम के बारे में बताते हैं।

क्या हैं, FAU-G गेम-

फौजी गेम के बारे में जानकारी देते हुए, कंपनी सह-सस्थापक विशाल गोंडल ने एक इन्टरव्यू में बताया है, कि फैजी गेम का पूरा नाम फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स है। उन्होने ने बताया कि इस गेम को बाजार में लाने की तैयारी काफी दिनो से चल रही थी। उनका कहना है, कि इस गेम का पहला लेवल गलवान घाटी पर आधारित होगा। 

अभी हालहि में गलवान घाटी पर चीनी और भारतीय सैनिको के बीच झड़प देखने को मिली थी। जिसमें भारत ने अपने 20 सैनिको को खो दिया था। उसी युद्ध पर आधारित इसका पहला लेवल होगा।

क्या कहा था अपने ट्वीट में अक्षय कुमार ने-

बुधवार को केन्द्र सरकार द्वारा पबजी सहित 118 चीनी एप्स बैन कर देने बाद पबजी खेलने वाले लोगो को काफी तकलीफ हुई थी। लेकिन शुक्रवार को ही एक्टर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया एकांउट पर ट्वीट करके बताया कि हमें आत्मनिर्भर भारत अभियान का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैसले का सम्मान करना चाहिए तथा इसी के समर्थन में हम फौजी नामक गेम लांच करने जा रहे। इस गेम के माध्यम से  हमारे देश के सैनिको के बलिदान के बारे में भी जानेंगे तथा इस गेम का 20 प्रतिशत भारत के वीर ट्रस्ट में डोनेट किया जायेगा।

हमारा यह आर्टिकल पढ़े - IPL Match Schedule

क्या कहना हैं, इस पर यूजर का-

बहुत से लोग इस गेम की आलोचना भी कर रहे हैं, उनका कहना है, कि कंपनी देशभक्ति का फायदा उठा रही हैं। उन लोगो ने ये बात इसलिए भी कही हैं, क्योकि कंपनी के ऑनर ने अपने इन्टरव्यू में कहा था। कि इस गेम का 20 प्रतिशत शहीद सैनिको के परिवारो के सदस्यो को दिया जायेगा। इसी वजह से लोग इस गेम की आलोचना कर रहे हैं। जाने फौजी गेम कब आएगा।

खबरो की माने तो इस गेम का नाम फैजी अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा ही सुझाया गया हैं। अब तो आने वाला वक्त ही बतायेगा कि ये गेम दर्शको को किताना पसन्द आता हैं और क्या ये बाजार में PUBG की जगह ले पायेगा।

देश दुनिया की हर बड़ी खबरों के लिए हमारी साइट जागरूक हिंदुस्तान से जुड़े। आप हमारे फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से जुड़कर हमारे नए आर्टिकल की अपडेट्स पा सकते है। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles