Friday, September 22, 2023
Delhi
haze
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
74 %
1.5kmh
75 %
Thu
32 °
Fri
37 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
36 °

Ganesh Chaturthi 2022 Modak: गणेश चतुर्थी के दिन लगाये भगवान गणेश को मोदक का भोग, ऐसे बनाए घर पर

Ganesh Chaturthi 2022 Modak/ Ganesh Chaturthi 2022/ Modak Recipe/ गणेश चतुर्थी की आज से शुरूआत हो चुकी हैं। हर साल की तरह इस साल भी विघ्नहर्ता, शुभकर्ता भगवान विनायक का आगमन घर-घर में होगा। ऐसा कहा जाता हैं, की गणेश चतुर्थी से भगवान गणेश 10 दिनो के लिए पृथ्वी पर आते हैं। और अपने भक्तो के साथ रहते हैं और उनके सारे विघ्न हर लेते हैं।

Ganesh Chaturthi 2022 Modak-

वैसे तो भगवान भाव के भूखे होते हैं उनको प्यार से कुछ भी खिलाओं वो उसे ग्रहण कर लेते हैं और अपने भक्तो को शुभफल देते हैं। लेकिन ऐसी मान्यता हैं,कि भगवान श्रीगणेश को मोदक अत्याधिक प्रिय हैं। और उनको मोदक का प्रसाद अर्पित करने पर भगवान गणेश अपने भक्तो से जल्द-ही प्रसन्न होते हैं। और उनकी सारी मनोकामना पूरी करते हैं। चलिए आज हम आपको घर पर मोदक बनाने का आसान तरीका बताते हैं। 

मोदक बनाने के लिए सामग्री-

  • चावल का आटा – 1 कप
  • नारियल कद्दूकस – 1 कप
  • गुड़ (कुटा हुआ) – 1 कप
  • घी – 2 टी स्पून
  • केसर – 1 चुटकी
  • जायफल – 1 चुटकी
  • नमक – 1 चुटकी 

मोदक रेसिपी-

 आपको मोदक बनाने के लिए सबसे पहले नारियल को कद्दूकस कर लें और उसके बाद गुड़ को कूट लें। अब एक कड़ाही को धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें नारियल और गुड़ डाल दें और दोनों को लगभग 5 मिनट तक सेक लें। इसके बाद मिश्रण में केसर और जायफल मिला दें।इस मिश्रण को कुछ देर तक और पकाएं इसके बाद गैस बंद करके इसको कुछ देर तक ठंडा होने के लिए छोड़ दे।

अब एक मिक्सिंग बाउल में चावल का आटा डाल दें और उसमें चुटकी भर नमक डालकर मिला दें।इसके बाद आटे में 2 टी स्पून घी डालें और थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। कुछ देर के लिए आटा ढाककर अलग रख दें। फिर आटा लें और उसकी छोटी-छोटी लोइयां तैयार कर लें। अब एक लोई लें और उसे हल्का दबाएं और फूल (Flower) का आकार देते हुए इसके किनारे तैयार कर ले।

अब तैयार की गई स्टफिंग को इसमें रख दें और चारों किनारों को जोड़ते हुए ठीक तरह से बंद कर दें।जब सारे मोदक तैयार हो जाए। तब कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें ले।जब घी पिघल जाए तो उसमें तैयार किए गए मोदक फ्राई करने के लिए डाल दें। मोदक तब तक फ्राई करें जब तक उनका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। अब आपका मोदक तैयार हो गया हैं। आप भगवान गणेश को इसका भोग थोड़ा ठंडा होने के बाद लगा सकते हैं। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles