Gold Prize: इस समय सोने की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव हो रहा हैं। इस समय त्योैहार और शादी के सीजन भी शुरू होने वाले हैं।लेकिन इस समय पिछले भाव के हिसाब से सोने के कीमत में 6000 रू सस्ता हुआ हैं। लेकिन आगे जाकर त्यौहारो और लगन की वजह से कीमत में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं।
अभी क्या हैं, कीमत सोने की-
इस समय सोने की कीमत पिछले दाम से 6000 रू सस्ता हैं। इस समय सोने की कीमत 50 हजार प्रति 10 ग्राम के लगभग हैं। लेकिन वही बात दिल्ली की करे तो सोने का दाम 389 रू सस्ता हुआ हैं, और 51192 रू प्रति 10 ग्राम पर बाजारों में बिक रहा हैं।
वही अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1892 डॉलर बिक रहा हैं।
क्या कहना हैं, विशेषज्ञों का-
विशेषज्ञो की माने तो इस महीने में सबसे कम हैं। लेकिन जैसे ही शादी और त्यौहार के सीजन शुरू होगा। सोने और चाँदी की कीमतों में उछाल आयेगी। बीते समय में सोने की कीमत 49739 रू प्रति 10 ग्राम थी। जो की सबसे कम कीमत बतायी जा रही हैं।
और बाजार बंद होने के दौरान भी यह सोने की कीमत 49757 की कीमत की बढ़ोत्तरी के साथ बाजार बंद हुआ था। और इस समय सोना 50 हजार के ऊपर हैं। और वही इसी महीने में सोने के दाम में गिरावट और उछाल बनी हुई ती। जिसके बाद सोने दो महीने के अंदर ही 49 हजार की कीमत पर पहुँचा था। सितम्बर में सोने का दाम 49810 से शुरू हुआ और 49846 रूपये पर बंद हुआ।
चाँदी की कीमत-
वही चाँदी की कीमत की बात करे तो अभी तो अभी चाँदी की कीमत में कमी आयी हैं। लेकिन आगे जाकर उछाल भी आ सकता हैं।इस समय चाँदी 61902 रू प्रति किलोग्राम हैं। और पिछले कारोबार में चाँदी 62368 रू प्रति किलोग्राम पर बन्द हुई थी।और अंतराष्ट्रीय बाजार में चाँदी की कीमत 23.81 डॉलर प्रति औसत रही हैं।
विशेषज्ञो की माने तो आने वाले समय में जैसे ही शादी और त्योहार आदि शुरू होगे। चाँदी की कीमतों में भी उछाल आयेगा।
ऐसे ही देश-विदेश की खबरो की जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।