Sunday, October 1, 2023
Delhi
mist
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
88 %
3.1kmh
39 %
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
34 °

Gujarat Politics | गुजरात में विधानसभा का चुनाव हो सकता है तय समय से पहले

Gujarat Election 2022 | गुजरात विधानसभा का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो जायगा.आपको बता दे कि पिछली बार गुजरात राज्य की 182 सदस्यों की विधानसभा के लिए 2017 में चुनाव हुए थे। जिसमे भारतीय जनता पार्टी 99 सीटें जीतकर एक बार फिर अपनी सरकार बनाने में सफल रही थी. तो वही कांग्रेस को मात्र 77 सीटें ही हासिल हुई थी।

Gujarat Election 2022 Update-

क्यों ऐसा कहा जा रहा है,की जल्द हो सकते है चुनाव-

गुजरात विधानसभा के चुनावो के नतीजे 2017 में दिसंबर के महीने मे आए थे। अगर इस बार भी उसी तरह चुनाव हुए तो अभी इसमें अभी 7 महीनो का अंतर है। लेकिन इस बार जिस तरह से गुजरात के गलियारों में सियासी घमासान मचा हुआ है।

 तथा देश के प्रधान मंत्री मोदी ने हाल में राज्य में कई नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।और इसके साथ ही राज्य के आदिवासी ज़िलों में भी वे गए है। बीजेपी के शीर्ष नेताओ द्वारा भी लगातार वहां पर दौरे किये जा रहे है। इसको देख कर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि गुजरात में इस बार समय से पहले ही चुनाव कराए जा सकते है।

आम आदमी पार्टी भी कर रही जी तोड़ मेहनत-

पंजाब में जीत हसिल करने के बाद गुजरात में भी अपनी जड़ें जमाने की कोशिशों में जुटी आम आदमी पार्टी भी खूब मेहनत कर रही है।आपको बता दे की आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हाल ही में दो बार अलग-अलग गुजरात के राज्यों का दौरा किया है। तो वही आम आम आदमी पार्टी के नेता भी लगातार गुजरात के विकास को लेकर बीजेपी पर सवाल दागने से पीछे नही हट रहे है।

समय से पहले गुजरात में तीन बार चुनाव हो चुके है-

इससे पहले गुजरात में तय समय से पहले चुनाव 1975 में हुआ था,तो वही दूसरी बार 1998 में ऐसा हुआ और आख़िरी बार 2002 में चुनाव हुए थे।

देश-विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये। Gujarat News| Gujarat News in Hindi |Gujarat Election Opinion Poll 2022 |

Related Articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles