Gupt Navratri 2022 | हिंदू धर्म में नवरात्री चार होती हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा भी दो गुप्त नवरात्रि होती हैं।एक गुप्त नवरात्रि माघ और दूसरी आषाढ़ के महीने में मनायी जाती हैं। इस वर्ष की पहली गुप्त नवरात्रि इसी माह में पड़ रही हैं।
Gupt Navratri 2022 Date & Time-
गुप्त नवरात्रि 2022 शुभ मुहुर्त: इस बार गुप्त नवरात्रि का प्रारम्भ 30 जून से शुरू होगा, जिसका समापन 8 जुलाई को होगा। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 05 बजकर 26 मिनट से लेकर 06 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
Gupt Navratri Pooja Vidhi-
गुप्त नवरात्रि पूजा विधि: आषाढ़ में मनायी जाने वाली नवरात्रि का अत्याधिक महत्व हैं। ये नौ दिन तक मनाई जाती हैं।इन दिनो भक्तो को सुबह उठकर स्नानादि करके माँ दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। धन की वृद्धि के लिए भक्तो को मां लक्ष्मी के प्रतिमा पर कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। तथा माँ को श्रृंगार का समान भी अर्पित करना चाहिए।
नवरात्रि नौ दिन भोग-
- पहले दिन माँ शैलपुत्री को गाय के घी से बनी किसी सफेद चीज को अर्पित करना चाहिए। इससे आप रोगमुक्त रहेगे।
- दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग लगाने से लंबी उम्र की प्राप्ति होगी।
- तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीजों का भोग लगाने से दुख दूर होगा।
- चौथे दिन मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाने से बल बुद्धि में वृद्थि होगी।
- पाँचवे दिन मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाने से स्वास्थ्य सही रहेगा।
- छठे दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाने से सुंदर चित्त की प्राप्ति होगी।
- सातवे दिन मां कालरात्रि की पूजा में गुड़ का नैवेद्य अर्पित करने से संकटो से मुक्ति मिलेगी।
- आठवे दिन मां महागौरी को नारियल का भोग लगाने से संतान से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
- नौवे दिन मां सिद्धिदात्री को हलवा, चना-पूरी, खीर आदि का भोग लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति मिलेगी।