गुरूग्राम रेप केस #BoycottFortis इस समय ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा हैं, इसके पीछे की वजह हैं, गुरूग्राम में 21 वर्षीय तपेदिक (टी.बी.) की मरीज लड़की के साथ बेहोशी के हालत में आईसीयू में दुष्कर्म कर दिया गया हैं। जब लड़की के पिता हास्पिटल पहुँचे तक लड़की ने एक नोट के जरिये अपने पिता को इस पूरी घटना की जानकारी दी।
क्या हैं, पूरा मामला-
इस समय ट्वीटर पर फोर्टीस हॉस्पिटल को बॉयकाट करने के लिए #BoycottFortis ट्रेंड कर रहा हैं, इसके पीछे का कारण हैं, गुरूग्राम में 21 वर्षीय तपेदीक( टी.बी.) की मरीज का फोर्टीस हास्पिटल के एक स्टाफ द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किया गया हैं। यह घटना उस समय की हैं, जब सेक्टर 44 में स्थित फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में युवती बेहोशी की हालात में थी।
गुरूग्राम रेप केस, यह घटना उस समय की हैं, जब 21 अक्टूबर को युवती को सांस लेने की समस्या थी। जिसके बाद परिवार के सदस्यो द्वारा युवती को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उस लड़की को आइसोलेशन के लिए आईसीयू के एक निजी कमरे में भेजा गया। तथा मंगलवार के दिन लड़की ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने पिता को एक नोट लिखकर दी। लड़की ने अपने पिता को उस आरोपी का नाम विकास कहकर बताया।
पिता ने पुलिस में लिखायी रिपोर्ट-
जब युवती के पिता को इस पूरे घटना के बारे में जानकारी उनकी लड़की ने दी। तब उन्होने पुलिस में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने गये। परिवार वालो के अनुसार लड़की के साथ बलत्कार 21 से 27 अक्टूबर के बीच हुआ हैं।
पुलिस ने क्या कहा-
युवती के पिता द्वारा युवती के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में लिखवाने के बाद पुलिस ने जब इस मामले की जाँच की तो पता चला कि वो व्यक्ति अस्पताल में मौजूद स्टाप का सदस्य नहीं हैं। जबकि बाहरी सोर्स द्वारा यहाँ पर काम पर रखा गया हैं।
पुलिस ने आगे कहा कि युवती अभी इस हालत में नहीं हैं, कि वो बयान दे सके। पुलिस आयुक्त का कहना हैं, कि सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के एक बोर्ड ने बुुधवार को एक चिकित्सा जाँच की और रोगी को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गयी हैं।
फोर्टिस अस्पताल ने कहा कि वो अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं और सभी जानकारी पूरे विस्तार से दे रहे हैं।
गुरूग्राम रेप केस ऐसी ही खबरे और देश व विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।