Happy Birthday Anushka Sharma | Anushka Sharma Birthday | आज बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्मदिन हैं। आज वो 34 साल की हो गयी हैं। उन्होने इतनी कम उम्र में ही बहुत-सी उपलब्धियाँ प्राप्त कर ली हैं।
Anushka Sharma Birthday -
भारत के रन मशीन Virat Kohali की पत्नी व बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज मना रही हैं, अपना 34वाँ बर्थ-डे उनके पति यानि विराट कोहली ने उन्हें कल ही गिफ्ट दे दिया था। आपको बता दे कि विराट कोहली IPL2022 में लगातार अच्छा स्कोर नहीं बना पा रहे थे।

जिसकी वजह से उनको लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। लेकिन कल विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ दिया। जिसके बाद अनुष्का शर्मा बहुत खुश हो गयी और चीयर-अप करती हुई कैमरे में दिखी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 2017 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बधें थे।
जिसके बाद वो 2021 में माता-पिता बने। अनुष्का शर्मा ना केवल एक अच्छी एक्ट्रेस, पत्नी ही हैं, अपितु वो एक बहुत अच्छी माँ भी हैं। उन्होने बॉलीवुड में अपना कैरियर शाहरूख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कार्य करके शुरू किया। और आज उन्होने बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं।
देश-विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।