Friday, December 1, 2023
Delhi
mist
19.1 ° C
19.1 °
19.1 °
88 %
1kmh
40 %
Thu
23 °
Fri
27 °
Sat
27 °
Sun
26 °
Mon
26 °

Hindi Diwas 2022: हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को ही क्यो मनाया जाता हैं व इसका महत्व

Hindi Diwas 2022/ Hindi Diwas History/ Vishaw Hindi Diwas/ आज पूरा भारत हिंदी दिवस के रूप में मना रहा हैं। यदि आप भारतीय इतिहास को खंघालेंगे तो आपको पता चलेगा कि भारत की प्राचीन भाषा हिंदी नहीं संस्कृत थी। तो कब बनी हिंदी भारत की मातृभाषा जानिए।

History of Hindi Diwas-

भारत की प्राचीन भाषा संस्कृत थी। इसे देवो की भी भाषा बोली जाती हैं। यह  1500 ईसा पूर्व से 1000 ईसापूर्व तक प्रचलित रही हैं। इसके बाद 500 ईसा पूर्व से पहली शताब्दी तक पाली प्रमुख भाषा रही थी। जिसके बाद अपभ्रंश भाषा का विकास हुआ जो 500 ईस्वी से 1000 ईस्वी तक रही। इसी के सरल रूप को हिंदी कहा गया। 10वीं से 15वीं शताब्दी के बीच का समय हिंदी का आदिकाल माना जाता हैं। तो वहीं 15वी से 19वीं तक का समय मध्यकाल माना जाता हैं। 

हिंदी दिवस की स्थापना कब हुई थी-

भारत स्वतंत्र हुआ उसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने हिंदी को 1949 में संविधान सभा द्वारा भारत की आधिकारिक भाषा की मान्यता प्रदान की थी। प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1949 में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। 

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है और क्यों-

आपको बता दे कि हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता हैं। संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी को अंग्रजों के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। हिंदी साहित्य का सम्मान करने और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान दिखाने के लिए इस दिन देश भर में कई सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाता हैं। 

विश्व हिन्दी दिवस सबसे पहले कहाँ मनाया गया-

10 जनवरी के दिन विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता हैं। विश्व हिंदी दिवस सबसे पहले  10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था।  30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग इस सम्मेलन में भाग लिया था। विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस में स्थित हैं। अभी तक कुल 11 बार विश्व हिंदी सम्मेलन हो चुका हैं। 


सम्मेलन

दिनांक

शहर

1.

प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन

10-12 जनवरी 1975

नागपुर

भारत

2.

द्वितीय विश्व हिन्दी सम्मेलन

28-30 अगस्त 1976

पोर्ट लुई

मॉरीशस

3.

तृतीय विश्व हिन्दी सम्मेलन

28-30 अक्टूबर 1983

नई दिल्ली

भारत

4.

चतुर्थ विश्व हिन्दी सम्मेलन

2-4 दिसंबर 1993

पोर्ट लुई

मॉरीशस

5.

पांचवां विश्व हिन्दी सम्मेलन

4-8 अप्रैल 1996

पोर्ट ऑफ स्पेन

ट्रिनिडाड एण्ड टोबेगो

6.

छठा विश्व हिन्दी सम्मेलन

14-18 सितंबर 1999

लंदन

यू. के.

7.

सातवां विश्व हिन्दी सम्मेलन

5-9 जून 2003

पारामारिबो

सूरीनाम

8.

आठवां विश्व हिन्दी सम्मेलन

13-15 जुलाई 2007

न्यूयॉर्क शहर

संयुक्त राज्य अमरीका

9.

नौवां विश्व हिंदी सम्मेलन

22-24 सितंबर 2012

जोहान्सबर्ग

दक्षिण अफ्रीका

10.

दसवां विश्व हिंदी सम्मेलन

10-12 सितंबर 2015

भोपाल

भारत

11.

ग्यारहवां विश्व हिंदी सम्मेलन

18-20 अगस्त 2018

पोर्ट लुई

मॉरीशस

12.

बारहवां विश्व हिंदी सम्मेलन

 अभी तारीख तय नहीं

फ़िजी

फ़िजी

हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा कब दिया गया था-

संविधान सभा में लम्बे समय तक चली चर्चा के बाद 14 सितम्बर सन् 1949 को  हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा प्रदान किया गया था। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles