Holika Dahan Muhurt Holi 2021, HolikaDahan2021; आज होलिका दहन का दिन हैं कहा जाता हैं, कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता हैं। तथा होलिका दहन के बाद रंग-गुलाल से हर्षो-उल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया जाता हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं, कि होलिका दहन के दिन यदि आप ये उपाय अपनायेगे तो आपकी जल्द ही नौकरी लगने व घर में सुख-समृद्धि आयेगी तथा घर की Negativity (नकारात्मकता) दूर होगी।
Holika Dahan Time 2021-
अगर हम होलिका दहन के समय की बात करे तो आज शुभ समय शाम 6.33 से प्रारम्भ हो जायेगा और रात्रि के 9.15 तक रहेगा। इसी समय आपको होलिका दहन करना चाहिए तथा पूजा आदि करनी चाहिए।
होलिका दहन से जुड़ी मान्यताये-
आज भारत में Holika Dahan का पर्व मनाया जायेगा। ऐसा माना जाता हैं, कि होलिका दहन के दिन भक्त प्रहलाद को उनकी बुआ अग्नि में लेकर बैठी थी क्योकि उनको वरदान प्राप्त था कि वो अग्नि में नहीं जल सकती हैं, लेकिन भक्त प्रहलाद विष्णु भगवान के अनन्य भक्त थे।
Holika Dahan Muhurt जिसकी वजह से होलिका तो उसकी आग में जल गयी तथा भक्त प्रहलाद सुरक्षित बच गये। उस दिन से होलिका दहन का पर्व भारतवर्ष में मनाया जाता हैं।और ऐसा कहा जाता हैं कि आप अपने घर में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं और नौकरी पाना चाहते हैं या अपने घर को नकारात्मक चीजो से दूर रखना चाहते हैं, तो पुराने समय से कुछ मान्यताये चली आ रही हैं। उनको करने से आपकी सारी समस्याये दूर होगी तथा आपके घर में खुशियाँ आयेगी।
Holika Dahan Mantra 2021-
Holika Dahan के समय होलिका की अग्नि में आहुति दी जाती हैं। जिसमें भुट्टे,नारियल, गेहूं, कच्चे आम, मूंग, चावल का प्रयोग किया जाता हैं। तथा होलिका की तीन बार परिक्रमा करते समय इन मंत्रो का उच्चारण करना चाहिए।
असृक्पाभयसंत्रस्तै:कृता त्वं होलि बलिषै:। अतस्तवां पूजायिश्यामि भूते भूतिप्रदा भव
नौकरी पाने के उपाय-
ऐसी मान्यता हैं, कि यदि आप नौकरी पाना चाहते तो होलिका दहन के समय उसमें नारियल डाल दे। ऐसा करने से आपकी नौकरी सम्बन्धित समस्याये दूर होगी। Holika Dahan Muhurt
घर से नकारात्मकता दूर करने व सुख-समृद्धि लाने के उपाय-
ऐसी पुराने समय से मान्यता चली आ रही हैं, कि Holika Dahan के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी-सी राई व नमक मिलाकर रख ले। जब आपको नजर लगे या लगे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हैं तब इसे चुटकी में लेकर 7 या 2 बार घुमाकर जल में प्रवाहित कर दे। Holika Dahan Muhurt
Holika की राख को बहुत ही शुभ माना जाता हैं, उस राख को भस्म के रूप में लगाने से नजर दोष से रक्षा होती हैं और अगर कोई त्वचा सम्बधिंत रोग हैं तो होलिका की राख को लगाने से वो समस्याये दूर होती हैं।
देश व विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।