हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं, जो कई तरह की अजीबो-गरीब रहस्यों से भरा हुआ है। भारत में भी ऐसी कई जगहें है। जिनका रहस्यमयी इतिहास लोगो के मन में उन्हें जानने की इच्छा को उत्पन्न करता है। परन्तु इनसें जुड़ी रहस्यमयी घटनायें लोगो के मन में इन स्थानों के लिए एक अजीब सा भय भी उत्पन्न करती है। भारत की 10 सबसे डरावनी तथा रहस्यमयी जगहों में ये जगहें शामिल है आइये इनके बारे में जानते हैं।
1. भानगढ़ का किला -

Credit - bhangad kila google map
भारत की 10 सबसे डरावनी जगहे जिनमें सबसे पहले नाम भानगढ़ के किले का आता है। ये सिर्फ भारत की ही नहीं, एशिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक हैं। भानगढ़ का किला राजस्थान के अलवर जिले में स्थित हैं। यहाँ पर सरकार के निर्देशानुसार शाम को 6 बजे के बाद किसी का भी जाना मना हैं। इसलिए यहाँ पर जो भी सैलानी घूमने जाते हैं।
उन्हें 5 बजे के बाद ही वहाँ से बाहर निकालना शुरू कर दिया जाता हैं। बताया जाता हैं, कि यहाँ पर कई पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर्स ने अपने कैमरे में रिसर्च के दौरान कुछ अजीब तस्वीरें भी कैद की है। तथा उन्होंने कई पैरानॉर्मल एक्टविटिज को महसूस भी किया हैं। तथा यहाँ पर निगेटिव एनर्जी को भी महसूस किया है।
2. कुलधारा गाँव -

Credit - Research tv youtube video snip
भारत के डरावनी जगहों में कुलधारा गाँव दूसरे नम्बर पर आता हैं। कुलधारा गाँव जो की राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित हैं। लोगों की मानें तो यह एक शापित गाँव हैं। तथा यह गाँव 170 साल से विरान पड़ा हुआ हैं। यह गाँव पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा बनवाया गया था। बताया जाता हैं। कि शाम ढलते ही यहाँ पर रहस्यमयी परछाईयों को अक्सर देखा गया है। तथा यहाँ पर कुछ अवाजे भी सुनाई देती हैं। अब यहाँ पर सरकार ने पर्यटन स्थल बना दिया है। लेकिन यहाँ पर भी शाम के समय जाना मना हैं।
3. जमाली-कमाली मस्जिद -

Credit - google map
भारत की 10 डरावनी जगहों में से जमाली-कमाली मस्जिद भी एक हैं। यह दिल्ली में स्थित हैं। ये कुतुबमीनार से 500 मीटर की दूरी पर ही स्थित हैं। बताया जाता हैं कि यहाँ पर दो कब्रे है। जमाली और कमाली की ऐसे तो यहाँ किसी को भी जाने का कोई शुल्क नहीं लगता हैं। लेकिन लोगो का मानना हैं कि ये कई सालों से विरान पड़ा था। जिसकी वजह से यहाँ जिन्नों ने अपना गढ़ बना लिया हैं। और हर रात यहाँ पर जिन्नों की महफिल लगती हैं। जिसकी वजह से यहाँ पर शाम को जाना मना हैं।
4. रामोजी फिल्म सिटी -

Credit - google map
भारत की 10 सबसे डरावनी जगहे जिनमें से रामोजी फिल्म सिटी भी एक हैं। रामोजी फिल्म सिटी ये हैदराबाद में स्थित हैं। यह एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी हैं। इसे निजामों की युद्ध भूमि भी कहा जाता हैं। बताया जाता हैं कि यहाँ पर बहुत ज्यादा खून खराबा हुआ था। जिसकी वजह से यहाँ रात में हमेशा डरावनी आवाजे आती हैं। बताया जाता हैं की यहाँ पर अक्सर लोगों को डरावनी चीजों का एहसास होता हैं। यहाँ पर रात में घूमना मतलब मौत को दावत देने के समान हैं।
5. मुकेश मिल्स -

credit - mukesh mills
भारत की 10 सबसे डरावनी जगहों में मुकेश मिल्स का नाम भी आता हैं। यह मुम्बई में स्थित हैं। बताया जाता हैं कि भारत में हॉरर फिल्मों की शूटिंग के लिए मुकेश के मिल्स को सबसे अच्छा माना जाता हैं। यहाँ पर हमेशा जो लोग फिल्म की शूटिंग के लिए जाते हैं। उन्हें हमेशा डर का एहसास होता हैं। इससे जुड़ी घटनाओं के बारे में खुद कई फिल्म स्टार बताते हैं। बताया जाता हैं कि यहाँ कई लोग अचानक गायब हो गये थे। जिसकी वजह से यहाँ लोगो को जाने में और भी डर लगने लगा।
6. शनिवारवाड़ा किला -

credit - google map
भारत के 10 डरावनी जगहों में से शनिवारवाड़ा किला का यह किला एक हैं। ये पुणे में स्थित हैं। ये पुणे शहर की सबसे डरावनी जगहों में से एक हैं। यहाँ आस-पास के लोगो का मानना हैं। कि यहाँ अक्सर रात के समय किसी राजकुमार के मद्द माँगने की आवाज आती हैं। तथा उसके रोने की आवाजे भी सुनाई देती हैं। लोगो का कहना हैं कि यहाँ रात के समय कोई बच्चा काका माला वाच्वा बोलता हैं। यहाँ भी लोग घूमने के लिए आते हैं। लेकिन शाम होते ही उन्हें वहाँ से बाहर निकलने को बोल दिया जाता हैं।
7. जीपी ब्लॉक -

Credit - google block
ये भारत की 10 सबसे डरावनी जगहों में से एक हैं। जीपी ब्लॉक ये मेरठ में स्थित हैं। बताया जाता हैं कि यहाँ का बंगला सबसे डरावना हैं। लोग बताते हैं कि यहाँ एक अंग्रेज की आत्मा भटकती हैं। यहाँ पर कोई भी नहीं जाता हैं। पहले यहाँ पर कई लोग रहने आये लेकिन वो लोग यहाँ से चले गये हैं। लोगो का मानना हैं कि 24 घंटे उन्हें यहाँ किसी निगेटिव एनर्जी का एहसास होता हैं। अब यहाँ कोई भी नहीं आता जाता हैं।
8. डुमस बीच -

credit - google map
गुजरात में स्थित डुमस बीच भी भारत के सबसे डरावनी जगहों में से एक हैं। ज्यादातर लोग यहाँ जाना चाहते हैं। और इस बीच का आनन्द लेना चाहते हैं। लेकिन यहाँ के लोगो का मानना हैं कि शाम के समय यहाँ अक्सर चिखने-चिल्लाने की आवाजे आती हैं। जिसकी वजह से लोग यहाँ जाने से डरते हैं। सबसे खास बात तो यह हैं कि यहाँ की रेत सफेद ना होकर काली हैं।
9. पिसावा का जंगल -

Credit - google map
भारत की 10 डरावनी जगहों में से एक हैं। उत्तर-प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित पिसावा का जगंल। बताया जाता हैं कि यहाँ पर प्रवेश करते ही सर-सर हवाओं की आवाजे आती हैं। तथा रात में काला पर्दा सा छा जाता हैं। यहाँ के जंगलों के बारे में बताया जाता हैं कि यहाँ के जंगलो से लकड़ीं ले जाना मना हैं। जो यहाँ के जंगलों से लकड़ी ले जाता हैं। उसका बुरा होता हैं। यहाँ पर सुबह के समय लोग मिल तो जायेगे। लेकिन ये लोग भी यहाँ के झाडियों मे नहीं जाते हैं। उनका मानना है कि जोे यहाँ कि झाड़ियों में जाता हैं। वो वापस नहीं आता हैं। उसके साथ कुछ ना कुछ बुरा हो जाता हैं।
10. डाउ हिल -

Credit - Google map
कुर्शियांग पश्चिमी बंगाल में स्थित डाउ हिल भारत की डारावनी जगहों में से एक हैं। कुर्शियांग अपने बोडिंग स्कूलों और सैलानियों के घूमने के स्थान की वजह से जाना जाता हैं। बताया जाता हैं कि यहाँ के जंगलों में कई आत्महत्याऐ हुई हैं। जिसकी वजह से यहाँ हमेशा अजीबो-खरीब चीजों का देखा जाना भी बताया गया हैं। यहाँ पर दिसम्बर और मार्च की छुट्टियों में अक्सर आये पर्यटकों को किसी के पैरो के चलने की आवाजे आती हैं। यहाँ पर जानें वाले हर एक व्यक्ति का मानना हैं। कि ये काफी डरावनी जगह हैं। यहाँ पर एक व्यक्ति ने बताया था कि उसने एक कटे सिर वाले आदमी को भी देखा था। वहाँ के लोगो द्वारा बताई गयी ये बाते इस जगह को और भी डरावना बना देती हैं।
भारत में ऐसी बहुत सी जगहें जहाँ जाने से लोग डरते हैं। तथा जिसकों डरावना बताया जाता हैं। हमने आपको 10 सबसे डरावनी जगहों के बारे में बता दिया हैं। ऐसे ही कुछ और डरावनी जगहें हैं। जैसें कि -
- बड़ोंग सुरंग नंबर-33, हिमाचल प्रदेश में हैं।
- अग्रसेन की बावड़ी, कनाट प्लेस, दिल्ली में है।
- थ्री किंग्स चर्च, गोवा के वेलसाओं में हैं।
ऐसे ही देश दुनिया तथा मनोरंजन जगत से जुड़ी ताजा खबरो की जानकारी के लिए हमारे साथ आईये और फालो कीजिए हमारे फेसबुक पेज को और जुड़े रहिये हमारे जागरूक हिंदुस्तान साइट से।
[…] हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ें: रूपकुंड झील का रहस्य भारत की 10 सबसे डरावनी जगहें […]