Thursday, September 21, 2023
Delhi
haze
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
74 %
1.5kmh
75 %
Thu
32 °
Fri
37 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
36 °

भारत की ऐसी 10 जगहें जहाँ साधारण लोगो का जाना मना हैं

भारत एक ऐसा देश हैं। जहाँ पर कोई भी व्यक्ति कही भी आने-जाने के लिए स्वतन्त्र हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि भारत में ऐसी भी जगहें हैं जहाँ लोगो का जाना मना है। जी हाँ भारत में ऐसी बहुत-सी जगहें हैं। जहाँ साधारण व्यक्ति जाना तो दूर जाने कि सोच भी नहीं सकता हैं। चलिए हम आपको बताते हैं, भारत की ऐसी 10 जगहें जहाँ साधारण लोगो का जाना क्यों मना हैं।

भारत की 10 ऐसी​ जगहे जहाँ साधारण लोगो का जाना मना हैं। इनमें से कई जगहों का इतिहास रहस्यमयी होने के साथ-साथ आश्चर्यजनक भी हैं। भारत सरकार द्वारा इन जगहों पर साधारण लोगो के जाने पर प्रतिबन्ध लगाने का मुख्य कारण लोगो की सुरक्षा हैं।

10. बैरन द्वीप (Barren Island) -

बैरन द्वीप

बैरन द्वीप

बैरन द्वीप एक ऐसी जगह हैं, जहाँ भारत में साधारण लोगो का जाना मना हैं। इसके नाम से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं। क्यो यहाँ साधारण लोगो का जाना मना हैं। बैरन का मतलब होता हैं बंजर जहाँ कोई नहीं रहता हों। यहाँ पर आपको कोई मनुष्य नहीं दिखायी देगे।

बैरन द्वीप भारत का एकमात्र ऐसा स्थान हैं। जहाँ पर ज्वालामुखी सक्रिय हैं। यह अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के पास में बंगाल की खाड़ी में स्थित हैं। यह 3 किलोमीटर की एरिया में फैला हुआ हैं। यहाँ पर अन्तिम बार ज्वालामुखी 28 मई सन् 2005 को फटा था।

लेकिन स्कूबा डाइविंग के सौखिन लोगो के लिए यह जगह काफी प्रसिद्ध हैं। क्योकि यहाँ स्कूबा डाइविंग करते समय पानी में कोरल और लावा से बनी चट्टाने तथा मछलियाँ और जलिय जीव को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता हैं। ज्वालामुखी के विस्फोट के कारण यहाँ आज भी दूर से उसका धुआँ निकलता देखा जा सकता हैं।

9. अक्साई चीन (Aksai China) -

अक्साई चीन

अक्साई चीन

अक्साई चीन भी भारत की 10 ऐसी जगहों में आता हैं। जहाँ साधारण लोगो का जाना माना हैं। बताया जाता हैं, कि पहले ये स्थान भारत का रेशमी मार्ग  के नाम से भी प्रसिद्ध था। क्योकि पहले यहाँ भारत तथा तुर्किस्तान के बीच व्यापार होता था। पीओके का ये 5180 किलोमीटर में विस्तृत क्षेत्र पाकिस्तान ने चीन को गिफ्ट के रूप में दे दिया था। जिसकी वजह से तबसे ये जगह विवादित बना हुआ हैं।

चीन ने इसके कुछ हिस्से पर पहले से ही कब्जा बना रखा था।  और पाकिस्तान ने इसको यहाँ के कुछ और हिस्से दे दिये। लेकिन भारत का मानना हैं। कि ये हिस्सा भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख का हिस्सा हैं। यहाँ पर एक नमक का मरूस्थल भी हैं। जिसकी वजह से इसे खारा मैदान भी कहा जाता हैं। यहाँ पर कोई भी बस्ती देखने को नहीं मिलती हैं । यहाँ से  LAC भी निकलती हैं। यही सब कारण हैं जिसकी वजह से यहाँ साधारण लोगो का जाना मना हैं।

8. जीपी ब्लॉक ( मेरठ) -

भारत की ऐसी 10 जगहें जहाँ साधारण लोगो का जाना मना

Credit - google block

जीपी ब्लॉक ये मेरठ में स्थित एक बंगला हैं। जहाँ भारत में साधारण लोगो का जाना मना हैं। जीपी ब्लॉक यूपी के मरेठ में स्थित ये बंगला काफी डरावनी जगहों में से एक हैं। बताया जाता हैं कि यहाँ एक अंग्रेज की आत्मा 24 घंटे भटकती हैं। यहाँ पहले कई फैमली रहने भी आयी लेकिन उन लोगो ने भी यहाँ निगेटीव एनर्जी की बात कह कर ये बगला  छोड़ दिया।

​वहाँ पर रहने वाले लोगो का ये मानना हैं, कि उन्होने अक्सर यहाँ पर एक लाल साड़ी पहने एक औरत को देखा हैं। जो कभी बंगले के छत पर तो कभी बंगले से बाहर आती हुई दिखाई देती हैं। इन्ही सब कारणो की वजह से वहाँ साधारण आदमी जाना तो दूर जाने की सोच भी नहीं सकता हैं।

7. सियाचीन ग्लैशियर -

सियाचीन ग्लैशियर

सियाचीन ग्लैशियर

सियाचीन ग्लैशियर ये भारत की 10 ऐसी जगहो में  से एक हैं। जहाँ साधारण लोगो का जाना मना हैं। ये हिमालय की कराकोरम पर्वतमाला में  भारत-पाक के LOC पर स्थित हैं। बताया जाता हैं कि 1984 से ही सियाचीन ग्लैशियर पर भारत का कब्जा रहा हैं। ये लद्दाख राज्य के लेह जिले में स्थित हैं। पाकिस्तान ने बहुत बार इस पर कब्जा करने का प्रयास किया।

लेकिन पाकिस्तान अपने इरादो में सफल नहीं हो पाया। सियाचिन का मतलब सिया एक जंगली गुलाब का नाम है और चुन का अर्थ बहुतायत हैं। ये युद्ध का सबसे बडा क्षेत्र भी हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध यही हुआ था। इन्ही सब कारणो की वजह से ये विवादित एरिया हैं। जिसकी वजह से  यहाँ साधारण लोगो का जाना मना हैं।

6. चम्बल की घाटी -

भारत की ऐसी 10 जगहें जहाँ साधारण लोगो का जाना मना हैं

चम्बल की घाटी

चम्बल की घाटी भारत की 10 ऐसी जगहो में एक है जहाँ साधारण लोगो का जाना मना हैं। चम्बल की घाटी यमुना नदी के किनारे मध्य-प्रदेश में स्थित हैं। इसका पुराना नाम चमरावती हैं। यहाँ पर 252 किलोमीटर में अपवाह क्षेत्र हैं। चम्बल का यह इलाका अभी भी अनछुआ हैं।

इसकी मुख्य वजह इस इलाके में दुर्दान्त डाकुओ का पुराना इतिहास। यह इलाका कई दशको से डकैतो तथा नक्सलियो का मुख्य अड्डा बना हुआ हैं। तथा चंबल के घने वन इन डाकूओं को छिपने में मद्द करते हैं। तथा दुर्गम रास्ते व भयानक जंगलो की भूल-भूलैया साधारण आदमी के लिए इस इलाके को खतरनाक बनाती हैं।

5. चोलमू झील -

त्सोंगमो झील

त्सोंगमो झील

 इस झील को त्सोंगमो झील या चंगू झील के नाम से जाना जाता हैं। यह भारत के 10 ऐसी जगहों में से एक हैं, जहाँ साधारण लोगो का जाना मना हैं। यह भारत की सबसे उचाँई पर स्थित झील हैं। तथा भरात की सबसे सुन्दर झीलो में से एक हैं। यह झील सिक्किम के बार्डर पर स्थित हैं।

परन्तु यहाँ पर साधारण लोगो का जाना मना हैं। क्योकि इस झील से चीन का बार्डर सिर्फ 4 किलोमीटर दूर हैं। देश की सुरक्षा कारणो की वजह से यहाँ जाने के लिए सिक्किम पुलिस की विशेष अनुमति की जरूरत पड़ती हैं।

​4. भानगढ़ का किला -

Credit - bhangad kila google map

​ ये भारत की 10 ऐसी जगहो में आता हैं। जहाँ साधारण लोगो का जाना मना हैं। क्योकि भानगढ़ का किला भारत तथा एशिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक हैं। भानगढ़ का किला राजस्थान के अलवर जिले में स्थित हैं। यहाँ पर सरकार के निर्देशानुसार शाम को 6 बजे के बाद किसी का भी जाना मना हैं। यहाँ  का इतिहास राजकुमारी रत्नावली तथा एक तांत्रित के एक तरफा प्रेम से जुड़ा हुआ है।

इसलिए यहाँ पर जो भी सैलानी घूमने जाते हैं। उन्हें 5 बजे के बाद ही वहाँ से बाहर निकालना शुरू कर दिया जाता हैं। क्योकि यहाँ पर कई पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर्स ने अपने कैमरे में रिसर्च के दौरान कुछ अजीब तस्वीरें भी कैद की है तथा उन्होंने कई पैरानॉर्मल एक्टविटिज को महसूस भी किया हैं। तथा यहाँ पर निगेटिव एनर्जी को भी महसूस किया हैं।

3. मुकेश मिल्स -

Mukesh Mills

credit - mukesh mills

भारत की 10 ऐसी जगहों में आता हैं। जहाँ साधारण लोग जाने की भी नही सोच सकते है। इसमें मुकेश मिल्स का नाम भी आता हैं। यह मुम्बई में स्थित हैं। बताया जाता हैं कि भारत में हॉरर फिल्मों की शूटिंग के लिए मुकेश के मिल्स को सबसे अच्छा माना जाता हैं।

यहाँ पर हमेशा जो लोग फिल्म की शूटिंग के लिए जाते हैं। उन्हें हमेशा डर का एहसास होता हैं। इससे जुड़ी घटनाओं के बारे में खुद कई फिल्म स्टार बताते हैं। बताया जाता हैं कि यहाँ पर एक बार फिल्म की शूटिंग के दौरान एक हिरोइन को किसी आत्मा ने अपने कब्जे में कर लिया था। तब से यहाँ लोगो ने आना-जाना बन्द कर दिया।

2. निकोबार द्वीप -

भारत की ऐसी 10 जगहें जहाँ साधारण लोगो का जाना मना हैं

निकोबार द्वीप

अंडमान निकोबार द्वीप समूह भारत के केन्द्र शासित प्रदेशो में आता हैं। इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर ब्रिट्रिश शासन के समय काला पानी के सजा के लिए प्रसिद्ध थी। निकोबार द्वीप समूह के कई इलाके आज भी अनछुए है। जिसका मुख्य कारण इस भू-भाग की प्रकृतिक सुन्दरता को बचाना हैं।

यूनेस्को ने इस इलाके को बायोस्पेयर रिजर्व घोषित कर दिया हैं। इस इलाके के जंगल तथा बीच कि सुन्दरता अद्भुत हैं। और इसका मुख्य कारण यह भी है कि आज तक यहाँ इंसान नहीं पहुँचे। यहाँ पर केवल रिसर्च ऑथारिटी से जुड़े हुए लोग ही जा सकते हैं।

1. सेन्टिनेल द्वीप -

भारत की ऐसी 10 जगहें जहाँ साधारण लोगो का जाना मना हैं

सेन्टिनेल द्वीप

अंडमान तथा निकोबार के उत्तरी छोर पर स्थित यह सेन्टिनेल द्वीप आज भी लोगो के लिए एक रहस्य हैं। क्योकि यहाँ पर रहने वाली जनजाती जिसे सेन्टनेलीज कहा जाता हैं।ये आधुनिकता से पूरी तरीके से अलग हैं। तथा इन लोगो को बाहरी लोगो का अपने द्वीप पर आना बिल्कुल पसन्द नहीं हैं। जिस कारण भारत सरकार ने साधारण लोगो के यहाँ पर जाने पर रोक लगा दिया हैं।  

ऐसे ही देश दुनिया तथा मनोरंजन जगत से जुड़ी ताजा खबरो की जानकारी के लिए हमारे साथ आईये और फालो कीजिए हमारे  फेसबुक   पेज को और जुड़े रहिये हमारे जागरूक हिंदुस्तान साइट से।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles