International Day of Mathematics Theme / PI Day / आज पूरी दुनिया इंटरनेशनल डे ऑफ मैथमैटिक्स तथा पाई डे के रूप मना रही हैं। लेकिन लोगो के मन में यही सवाल होता हैं । कि आज ही क्यो इंटरनेशनल डे ऑफ मैथमैटिक्स या पाई डे मनाते हैं। चलिए आज हम आपको इसका इतिहास बताते हैं।
Why is March 14th International Day of Mathematics -
हर वर्ष 14 मार्च को ही मैथेमेटिकल कांस्टेंट PI को याद करने के लिए इंटरनेशनल डे ऑफ मैथेमैटिक्स या पाई डे मनाया जाता हैं। पाई एक सर्कल की परिधि के व्यास के अनुपात को परिभाषित करने का काम करता हैं। पाई का मान 3.14 होता हैं। पाई मैथ्य के सभी सिंबल में सबसे ज्यादा आसानी से पहचाना जाने वाला सिंबल हैं। इसे π इस तरह मैथ में लिखा जाता हैं। इसके अलावा ये दिन इसलिए भी खास हैं क्योकि आज के ही दिन Albert Einstein का जन्म हुआ था।
तारीखो के लिए Month / Date फॉर्मेट का पालन करने वाले लोगो को ये शायद ही पता होगा कि आखिर 14 मार्च से इस दिन का क्या कनेक्शन हैं। बता दे कि 14 मार्च पाई की वैल्यू (3.14) के हिसाब से देखे तो मार्छ का महीना साल का तीसरा महीना होता हैं। जबकि 14 मार्च महीने का दिन हैं।
इंटरनेशनल डे ऑफ मैथेमेटिक्स इतिहास- ( International Day of Mathematics History)-
फिजिसिस्ट लैरी शॉ द्वारा 1988 में इस दिन को मान्यता दी गई थी। क्योकि उन्होने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को एक्सप्लोरेटोरियम में बड़े पैमाने पर उत्सव का आयोजन करवाया था। इस दिन पहली बार पाई के आकार के पाई को काटकर मनाया गया था। पाई के मान की गणना सर्वप्रथम आर्किमिडीज ऑफ सिरैक्यूज नाम मैथमैटिशियन ने की थी।
इसके बाद सांटिफिक कम्युुनिटी द्वारा इसे स्वीकार कर लिया गया था। जब लियोनहार्ड यूलर ने 1737 में पाई के प्रतीक का प्रयोग किया था। 2019 में यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन ने अपने 40वें जनरल कॉन्फ्रेंस में फैसला लिया था। कि पाई डे का इंटरनेशनल मैथ्समैटिक्स डे के तौर पर मनाया जाएगा।
इंटरनेशनल डे ऑफ मैथेमेटिक्स थीम-
PI Day 2023 की थीम हैं- Mathematics for Everyone
जिसका प्रस्ताव फिलीपींस के ट्रेस मार्टियर्स सीटी नेशनल हाई स्कूल से मार्को जर्को रोटायरो ने दिया था।