Wednesday, September 27, 2023
Delhi
mist
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
83 %
1.5kmh
0 %
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
36 °

JEE Advanced एलिजिबिलिटी क्राइटिरिया क्या होनी चाहिए, इससे जुड़ी FAQs की लिस्ट जारी

JEE Advanced 2023 Eligibility  / JEE Advanced 2023 Exam Date / JEE Mains 2023 Exam Date/ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाजी (IIT Guwahati) ने जेईई मेंस से संबंधित सभी सवालो का जवाब देने के लिए  FAQs को जारी कर दिया हैं। इस FAQs में जेईई एडवांस्ड 2023 के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, पीडब्ल्यूडी रिजर्वेशन समेत अन्य सभी सवालो का जवाब हैं। 

JEE Advanced 2023 Eligibility-

 IIT में एडमिशन लेने को इच्छुक उम्मीदवारों को JEE Advanced Exam में हिस्सा लेने के लिए पहले जेईई मेन्स 2023 एग्जाम को क्लियर कर मेरिट लिस्ट में आने के बाद जेईई एडवांस के लिए एलिजिबिल हो पाएंगे। जेईई एडवांस 2023 शेड्यूल के अनुसार  जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 30 अप्रैल से होगी, जो 4 मई, 2023 तक होगी।  आईआईटी में एडमिशन को लेकर क्वालिफाई करने के लिए कुल नंबरों के कैलकुलेशन के लिए पांच सब्जेक्ट में हासिल नंबरों पर विचार किया जाएगा. इसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स, एक भाषा, इन चारों सब्जेक्ट के अलावा एक और कोई सब्जेक्ट शामिल हैं. साथ ही टॉप 20 पर्सेंटाइल क्राइटिरिया को पूरा करने के लिए कट-ऑफ पर भी विचार होगा।  

क्या 12वीं मार्कशीट के बिना जेईई मेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं-

12वीं क्लास का एग्जाम देने वाले हैं, वे बिना 12वीं की मार्कशीट को अपलोड किए जेईई एडवांस के लिए रजिस्टर कर सकते हैं. हालांकि, अगर रजिस्ट्रेशन के समय 12वीं मार्कशीट अवेलेबल हो जाती है, तो उसे अपलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर FAQs को चेक किया जा सकता है।

जेईई एडवांस 2023 एडमिट कार्ड (JEE Advance 2023 Admit Card)-

एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड को 29 मई, 2023 को जारी कर दिया जाएगा। तो वहीं 40% से कम विकलांगता वाले और लिखने में कठिनाई का सामना करने वाले पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों द्वारा स्क्राइब का चयन 3 जून, 2023 को होगा। 

जेईई एडवांस 2023 एग्जाम डेट (JEE Advance 2023 Exam Date)-

 4 जून, 2023 को दोनों पेपर के लिए किया जाएगा. पेपर 1 का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा. जबकि पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक होगा। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles