JEE Mains Answer Key 2023 /JEE Mains 2023 Result / जेईई मेंस 2023 फाइनल आंसर-की इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। अब परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रो को रिजल्ट का इंतजार हैं बता दे कि रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
JEE Mains 2023 Session 2 Final Answer Key-
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वॉइं एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर इंजीनियरिंग 2023 की फाइनल आंसर-की रिलीज कर दी गई हैं। ये आंसर-की सेशन टू के लिए हैं। वे उम्मीदवार जिन्होने जेईई मेन्स सेशन टू एग्जाम दिया हैं। वे इसकी अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। जेईई मेन्स सेशन टू परीक्षा का आयोजन 6,8,10,11,12,13 व 15 अप्रैल 2023 के दिन हुआ था। इसकी प्रविजनल आंसर-की 19 अप्रैल 2023 के दिन जारी की गई थी। और अब ऑब्जेक्शंस पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज की गई हैं।
कैसे करे जेईई मेंन 2023 सेंशन 2 फाइनल आंसर-की चेक-
- सबसे पहले उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाए।
- होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक JEE – 2023 Session 2 Final Provisional Answer Key.पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होने के बाद वहाँ लॉगिन डिटेल्स फिल कर दे।
- जिसके बाद आंसर-की पीडीएफ के रूप में स्क्रीन पर आ जाएगा।
- जिसे डाउनलोड कर सकते है।
- सेंशन टू से 10 सवालो को ड्राप किया गया हैं। जिसके बाद आंसर-की जारी किया गया हैं।
जेईई मेन 2023 का रिजल्ट कब आएगा-
बता दे कि जेईई मेन 2023 सेंशन 2 फाइनल आंसर-की जारी कर दिया गया हैं। अब इसके बाद रिजल्ट एनटीए द्वारा इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। इसलिए इसकी अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर नजर बनाए रखे।