Kantara 2 Release Date / Kantara 2 Cast / Kantara 2 Review / Kantara 2 Story / ऋषभ शेट्टी की फिल्म Kantara पिछले साल की सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हैं। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के एक्टिंग की तारीफ दर्शको द्वारा खूब की गई हैं। फिल्म भारतीय मान्यताओं यानि भारत के देवी-देवताओं के ऊपर आधारित थी। फिल्म के पहले पार्ट को देखने के बाद हर किसी को फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। जिसको लेकर अब खबरे आई हैं कि फिल्म के निर्माताओं ने Kantara 2 के स्क्रीप्ट पर काम शुरू कर दिया हैं।
Kantara 2 Release Date-
कंतारा 30 सिंतबर 2022 कन्नड़ वर्जन व 14 अक्टूबर 2022 को हिंदी वर्जन में आई थी। इस फिल्म को निर्देशित किया था। ऋषभ शेट्टी ने जोकि फिल्म में मुख्य किरदार में भी नजर आए थे। तो वहीं फिल्म के निर्माताओं ने Kantara 2 के बारे में नव वर्ष व उगादी के अवसर पर घोषणा कर दी हैं। फिल्म के निर्माताओं का कहना हैं कि Kantara 2 की स्टोरी पर काम चालू कर दिया गया हैं। Kantara 2 कब रिलीज होगी इसको लेकर अभी तक किसी प्रकार की घोषणा तो नहीं की गई हैं। लेकिन उम्मीद लगाई जा रही हैं, कि फिल्म 2025 तक या 2024 के अंत तक रिलीज की जा सकती हैं।
film Kantara 2 Story-
कंतारा का पहले पार्ट वास्तव में प्रकृति के साथ मनुषष्यों के धर्म, साहचर्य व संघर्ष पर आधारित हैं। जो ना सिर्फ कर्नाटक अपितु समूचे भारत के लोक जीवन में गहराई से बसी हैं। कहानी का सिहा बहुत प्राचीन हैं। जंगल में एक गांव हैं। जहाँ कई सालो पहले वहां के राजा ने एक मामूली से पत्थर के बदले अपनी जमीने आदिवासियों व गांववालो को उपहार में दे दिया था। यह जमीनें उन्हें घर बनाने के लिए कुल देवता पनजूरली का मंदिर बनाने के लिए दाम में दिया था। उसके बदले में गांववाले व उनके कुल देवता- गांव, जंगल, राजा व उसके राज्य की रक्षा करते थे।
सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार आदिवासी अपने देवता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। मगर दिक्कते तब शुरू होती हैं। जब नए दौर में लालच की वजह से पुराने समझौते को तोड़ने की कोशिश होती हैं। असल में राज के वंश में जो लोग हैं। उनकी नजर जंगल व गांव की कीमती जमीन पर हैं। वे इसे वापस पाना चाहते हैं। जबकि गांव व जंगल लोगों के खून में धर्म व संस्कृति तरह बह रही हैं। जंगल उनके जीवन का आधार हैं। वे जंगल की लकड़ियों, जड़ी बूटी व शिकार पर आश्रित हैं।
सरकारी अमला भी जंगल के प्रयग को जबरदस्ती रोकता हैं व इसके परिणाम में एक संघर्ष की शुरूआत होती हैं। यह संघर्ष ना सिर्फ जीविकापार्जन का हैं अपितु परंपराओं का भी हैं। संघर्ष का निचोड़ क्या निकलकर बाहर आता हैं। यह फिल्म में दिखाया गया हैं।
तो वही कंतारा पार्ट 2 (Kantara Part 2 Story) की कहानी पहले पार्ट यानि Kantara का प्रीक्वल होगा। देखने लायक होगा कि क्या Kantara 2 अपने पहले पार्ट Kantara का रिकार्ड तोड़ पाती हैं।