भारतीय पूर्व कप्तान कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा। खबरों की माने तो कपिल देव को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा। हलाकि इस समय वो दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है तथा डॉक्टर्स उनकी स्वस्थ पर नजर बनाये हुए है। सूत्रों के हवाले से ये बताया जा रहा है की उनका स्वास्थ अभी स्थिर है।
क्या कहा परिवार ने -
कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा है यह खबर एक पत्रकार द्वारा सामने आयी। जब उन्होंने इस बात की खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये लोगो से साझा की। हालाँकि कपिल देव के परिवार की तरफ से इस बारे में कोई बयान अभी बाहर नहीं आया है। सभी को उनके घर वालो के द्वारा कन्फर्मेशन का इंतज़ार है।
बताया तो यह भी जा रहा है की कपिल देव की Angioplasty सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद अभी कपिल देव की हालत स्थिर है। और उनके जल्द ही स्वस्थ होने की सम्भावना है।
सोशल मीडिया पर जल्द स्वस्थ होने की कामना की
कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। सभी लोगो ने उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विराट कोहली से लेकर रितेश देशमुख तथा अन्य कई बड़े सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर्स ने उनके लिए ट्वीट किया।
विराट कोहली ने अपने ट्वीट में लिखा की मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। आप जल्दी से सही हो जाये पाजी।

Credit Twitter India Virat Kohali account
हर्षा बोगले ने अपने ट्वीट में कहा की मैं बड़े दिल वाले कपिल देव के जल्द से स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Credit Twitter India
शिखर धवन ने भी अपने ट्वीट में कपिल देव के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इसके साथ ही कई अन्य बड़े क्रिकेटर ने कपिल देव के स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Credit Twitter India shikhar Dhawan Account
देश व विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।