केंद्र सरकार के द्वारा लगाए गए कृषि क्षेत्र में तीनो कानूनों के खिलाफ दिल्ली समेत राज्य के कई हिस्सों में किसानो और कांग्रेस का तीनो कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। यहाँ तक की सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दिल्ली में इंडिया गेट के पास खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी। किसान बिल विरोध 2020 इंडिया गेट पर हंगामा।
क्या हैं पूरा मामला-
कृषि से जुड़े तीनो बिलों को दोनों सदनों में पास कर दिए जाने के बाद ही किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे है। किसानो का साथ देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी आज धरने पर बैठेंगे। आपको यह भी बता दे की मोदी सरकार द्वारा लाये गए तीनो कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी आपने हस्ताक्षर कर दिए है। जिसके बाद अब ये तीनो बिल कानून बन चुके है। फिर भी देश में प्रदर्शन अभी तक चल रहा है।
दिल्ली में पंजाब के यूथ कोंग्रेश के कार्यकर्ताओ ने इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर को आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस कार्यवाही करते हुए पांच लोगो को गिरफ्तार किया। और आगे की क़ानूनी कार्यवाही जारी है।
क्या कहा इसपर बीजेपी ने-
इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाने की घटना को देखते हुए कांग्रेस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा आज दिल्ली में कांग्रेस ने अपना असली चेहरा सामने आया है। किसानो के नाम पर कुछ असामाजिक अराजकता फ़ैलाने की कोशिश कर रही है। ट्रैक्टर जलाने का नाटक किया गया जो की दुर्भाग्य पूर्ण है।
तो वही केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने बयान में कहा की कृषि कानूनों को लेकर जो असामांजस्य की स्थिति कांग्रेस पैदा करने की कोसिस कर रही है। कांग्रेस अपने द्वारा पैदा किये असामांजस्य के चक्रव्यूह में फस्ती जा रही है। क्योंकि किसानो को पता है की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी भी हालत में किसानो के हितों के साथ समझौता न किया है और न ही करेंगे।
कहाँ -कहाँ हो रहा प्रदर्शन-
आज कर्नाटक में राज्यव्यापी बंद के बीच हुबली में प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठे और जेडीएस कार्यकर्ताओ ने बाइक रैली निकली। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कांचीपुरम के कीजाम्बी गांव के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। ऐसे ही कई और राज्यों में किसानो के हित में किसानो का समर्थन करने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है।
किसान बिल विरोध 2020 देश-विदेश व अन्य खबरो से जुड़े ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।