देश भर में नए कानून का विरोध -
जबसे नया कृषि कानून देश में लागू किया है। तबसे देश के कई हिस्सों में इस कानून का भारी विरोध हो रहा है। पंजाब और उसके आस पास के हिस्सों में इस कानून का ज्यादा विरोध दिख रहा है। पंजाब के किसानो ने तो इस कानून के विरोध के लिए दिल्ली का घिराव करना शुरू कर दिया है।
विरोध के दौरान 22 किसानो की मौत -
कृषि कानून 2020 के विरोध में दिए जा रहे धरने हर दिन बढ़ते जा रहे है। पंजाब के कई कृषि नेताओ और किसानो ने सरकार के विरोध में देश की राजधानी का घिराव शुरू कर दिया है। ऐसे में इस विरोध के दौरान हादसों और धरने के समय हार्ट अटैक से कई किसानो से अपनी जान गवा दी।
इससे पहले पंजाब के करनाल के संत राम सिंह ने धरना स्थल पर खुद को गोली मार ली। इस आंदोलन की वजह से मरने वाले इस 22 लोगो में 16 से लेकर 75 साल तक के लोग शामिल है।
हरभजन सिंह ने लगाई पीएम मोदी से गुहार -
हरभजन सिंह ने आज अपने ट्विटर हेंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई। हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में कहा " आदरणीय प्रधानमंत्री जी मेरी दोनों हाथ जोड़ कर विनती है थोड़ा समय निकाल कर किसानो की बात सुनी जाए और इसका हल निकालिए। क्योकि हर दिन हिंदुस्तान के पुत्र शहीद हो रहे है बिना जंग के "
इस कृषि कानून 2020 के विरोध में न सिर्फ साधारण किसान है बल्कि पंजाबी इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्रिटीज़ भी है। हालही में दिलप्रीत दोहसन और कंगना रनौत के बीच की कंट्रोवर्सी सुर्ख़ियों में रही। इसके साथ ही हिमांशी खुराना, परमीश और अन्य बड़े कलाकार भी इस प्रदर्शन का हिस्सा बने।
मरने वालो के नाम -
1. जय सिंह (भटिंडा) 2. जतिंदर सिंह (भटिंडा) 3. भीम सिंह (समाना) 4. गुरप्रीत सिंह (नवांशहर) 5. गुरप्रीत सिंह (गढ़शंकर) 6. गज्जन सिंह (समराला) 7. गुरजंट सिंह (मानसा) 8. बलजिंदर सिंह (पायल) 9. सुरिंदर सिंह (नवांशहर) 10. रविंदर पाल (खन्ना) 11. मेवा सिंह (मोगा) 12. भाग सिंह (लुधियाना) 13.बलवीर सिंह (अजनाला) 14. राजकुमार (नवांशहर) 15. मक्खन सिंह (मोंगा) 16. लाभ सिंह 17. सुखदेव सिंह 18. पाल सिंह 19. धन्ना सिंह 20. कुलविंदर सिंह 22. लखवीर सिंह
ऐसी ही खबरे और देश व विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।