KVS Non-Teaching Result 2023 / Sarkari Result / Sarkari Naukri / केवीएस यानि केंद्रीय विद्यालय द्वारा नॉन-टीचिंग पदों पर परिणाम जारी कर दिया गया हैं। जिन उम्मीदवारो ने इस बार परीक्षा में भाग लिया था वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
KVS Non-Teaching Result 2023-
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीचिंग व नॉन-टीचिंग के पदों पर बंपर भर्ती कुछ दिन पहले ही जारी की थी। बता दे कि नॉन-टीचिंग पद के लिए परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारो ने परीक्षा में भाग लिया था वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in. पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। केवीएस द्वारा, नॉन-टीचिंग पद जैसे- स्टेनोग्राफर, जेएसए, फाइनेंस ऑफिसर, आदि के लिए हुई परीक्षा का हिस्सा हैं। इसके बाद स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
केवीएस स्किल टेस्ट 2023 डेट (KVS Skills Test 2023 Date)-
बता दे कि जो उम्मीदवार केवीएस द्वारा आयोजित परीक्षा में पास हो चुके हैं। उन उम्मीदवारो को अब स्किल टेस्ट देना होगा। केवीएस के नॉन-टीचिंग पद के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन 13 मई 2023 को कराया जाएगा। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई स्किल टेस्ट का आयोजन फाइनेंस ऑफिसर, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 व जूनियर सेक्रेटियाट पद के लिए करेगा।
नोटिस के अनुसार स्किल टेस्ट के लिए कट-ऑफ मार्क्स तय किया गया हैं। इन मार्क्स के आधार पर जिन उम्मीदवारो का सेलेक्शन होगा केवल उन्हें ही स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। रिक्रूटिंग एजेंसी ने लिखित परीक्षा का आयोजन फरवरी- मार्च 2023 के महीने में आयोजित की थी।
कैसे देखे KVS Result 2023-
- सबसे पहले उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाए।
- होमपेज ओपन हो जाएगा।
- वहाँ दिए लिंक KVS Non-Teaching Result 2023 पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होने के बाद पीडीएफ के रूप में रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।