Lakhimpur Kheri Case/ Lakhimpur Kheri Rape Case/ उत्तरप्रदेश के शहर लखीमपुर खीरी से एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी हैं। लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र के अंतर्गत 15 और 17 साल की दो नाबालिग बहनों का शव बुधवार शाम पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद से सूबे में हड़कंपो मच या हैं।
Lakhimpur Kheri Case-
उत्तर प्रदेश के शहर लखीमपुर खीरी के जिले निघासन थाना क्षेत्र के अंतर्गत 15 से 17 साल की दो नाबालिग बहनो के साथ रेप किया गया फिर उनकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया। लड़कियो को पेड़ से लटकाने की घटना को अंजाम जुनैद और सोहेल का साथ हाफिजुल, आरीफ और करीमुद्दीन ने दिया हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के घर के पास रहने वाले छोटू ने पीड़िता को आरोपियो से मिलवाया।
मृतक बहनों में से एक कक्षा 10 और दूसरी कक्षा 7 की छात्रा थी. परिवारीजनों ने अपहरण के बाद बेटियों के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि बाइक सवार युवकों ने दोनों बहनों का अपहरण किया। पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों ने कथित तौर पर लड़कियों के साथ यौन संबंध बनाने की बात स्वीकार की है। कथित तौर पर लड़कियो द्वारा शादी की जिद्द करने पर उन्हें जान से मार दिया।
लखीमपुर खीरी रेप केस-
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव से कुछ किलोमीटर दूर निघासन चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने इस मामले में अब पॉक्सो एक्ट (Pocso Act) के तहत दुष्कर्म और मर्डर का मामला दर्ज कर लिया गया हैं। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के मुताबिक, पीड़ित परिवार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बुधवार को अफवाह फैलाने के बाद दावा किया गया था कि पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवा चुकी है जिसके बाद अफवाहों के परिणामस्वरूप स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़कों को अवरुद्ध कर दिया।