Friday, December 1, 2023
Delhi
mist
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
78 %
1.5kmh
40 %
Fri
23 °
Sat
26 °
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
26 °

Lakhipur Kheri Case; लखमीपुर में नरसंहार कौन हैं, असली गुनहगार Vote करके अपनी राय दे

Lakhipur Kheri Case; लखीमपुर खेरी में हुए नरसंहार का कौन हैं गुनहगार और कबतक होगी दोषियों की गिरफ्तारी सभी के मन में इस समय यही हैं, सवाल क्यो हो रही हैं, आरोपियों को गिरफ्तार करने में देरी Voting Poll

Lakhipur Kheri Case-

Lakhipur Kheri में कुछ दिन पहले ही किसानो को गाड़ियों से रौद दिया गया। इससे जुड़ा आज एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। वैसे तो इस वीडियों की अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी हैं। लेकिन इस वीडियो पर में साफ देखा जा रहा हैं, किस तरह से किसान आंदोलन कर रहे  हैं। और पीछे से एक थार गाड़ी व अन्य गाड़िया आती हैं और सड़क पर आदोलन कर रहे किसानो को रौद कर चली जाती हैं।

जिसमें 4 किसानो 1 रिपोर्टर की मौत हो गयी जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने किसानो पर गाड़ी चढ़ाने वाले गृहराज्यमंत्री के ड्राइवर व अन्य 3 बीजेपी कार्यकर्ताओ को मौत के घाट उतार दिया।  

किसानो द्वारा लगाया गया आरोप-

जिसके बाद किसानो द्वारा इस घटना में वहाँ के गृह राज्यमंत्री के बेटे पर आरोप लगाया गया हैं, कि उन्होने जानबूझकर किसानो को गाड़ियो से रौद दिया हैं। और मौत के घाट उतार दिया हैं क्योकि कुछ दिन पहले ही गृहराज्यमंत्री द्वारा बयान जारी किया गया था। 

जिसमें कहा गया था कि मैं विधायक व सांसद होने के पहले क्या था ये जान लेना चाहिए था। अगर मैं अभी भी ठान लू तो दो मिनट में सबको सीधा कर दूंगा। 

किसानो द्वारा ये भी कहा गया हैं, कि पुलिस द्वारा गृहराज्यमंत्री के बेटे को बचाया हैं, राज्यमंत्री के बेटे ने गाड़ियों से रौदने के बाद गाड़ी से उतर कर फायरिंग करते हुए पुलिस के पास चले गये और पुलिस ने उन्हे भगा दिया। 

किसानो ने आरोप लगाया हैं, कि उन्होने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौपा लेकिन थोड़ी ही देर में कुछ दूर पर उसकी लाश मिली हैं। 

उनका कहना हैं, कि उनके पास घटना का वीडियो भी हैं। आरोपियों को गिरफ्तार को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया हैं। किसानो के परिजन अभी तक दाह-संस्कार करने को तैयार नहीं हैं वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट की माँग कर रहे हैं उनका कहना हैं कि गोलियाँ भी चली हैं। 

जिसको प्रशासन द्वारा स्वीकार नहीं किया गया हैं। 

आपके हिसाब से किसकी हैं Lakhimpur Kheri Kand (लखमीपुर खेरी कांड) में गलती Vote करके अपनी राय इस घटना पर दे। 

How is culprit of Lakhipur Kheri Kand (लखीमपुर खीरी कांड में कौन हैं आरोपी)
  • केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री का बेटा (आशीष मिश्रा) 100%, 5 votes
    5 votes 100%
    5 votes - 100% of all votes
  • आंदोलन कर रहे किसान 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • विपक्ष 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 5
October 5, 2021 - October 20, 2021
Voting is closed

क्या कहा गृहराज्यमंत्री ने-

गृहराज्यमंत्री द्वारा कहा जा रहा हैं कि उनका बेटा घटना स्थल पर मौजूट नहीं था। अगर वो वहाँ पर मौजूद होता तो उनके बेटे को भी किसानो द्वारा मार दिया गया होता। उनके बेटे के ऊपर झूठा आरोप लगाया गया हैं, निषप्क्ष जांच होगी और साजिस में शामिल लोगो को छोड़ा नहीं जायेगा। 

कल योगी सरकार और किसानो के परिजनो के बीच समझौता किया गया जिसमें 45 लाख रूपये की मद्द व परिवार के एक लोग को सरकारी नौकरी व घायलो को 10-10 लाख रूपये तथा मामले की निष्पक्ष जाँच हाईकोर्ट के रिटायर जज की उपस्थिति में कराया जायेगा। 

गृहराज्यमंत्री के बेटे पर एफआईआर भी दर्ज किया जा चुका हैं। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गयी हैं। 

लेकिन विपक्ष द्वारा कहा जा रहा हैं कि गृहराज्यमंत्री द्वारा इस्तीफा दिया जाये। और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाये। 

देश-दुनिया  से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक  और  ट्वीटर अंकाउड  को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles