Friday, September 29, 2023
Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
61 %
0kmh
3 %
Thu
29 °
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
38 °
Mon
38 °

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मिली मंजूरी

उत्तर-प्रदेश में आये दिन रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की खबरे आती रहती हैं। अब उत्तर-प्रदेश में स्थित मंडुवाडील रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मंजूरी भी गृह मंत्रालय से मिल चुकी हैं। गृहमंत्रालय ने मंडुहाडील रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए आनापत्ति प्रमाण पत्र भी ऐजेंसियो को जारी कर दिया हैं।

विस्तार -

उत्तर-प्रदेश में रेलवे स्टेशनों का नाम बदलना कोई आम बात नहीं हैं। इसी बीच अब राज्य के बनारस में स्थित मंडुवाडीह का नाम बदलने की मंजूरी भी गृह मंत्रालय से मिल चुकी हैं। बता दे कि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की सिफारिश की थी। जिसके बाद गृहमंत्रालय ने बताया कि मंडुवाडीह रेलवे मंत्रालय का नाम बदलकर बनारस रखने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया हैं। मंडुवाडीह का नाम बदलकर बनारस कर दिया जायेगा।

क्या कहा गृहमंत्रालय ने-

गृहमंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी राज्य के स्टेशन का नाम बदलने के लिए पहले कई सारी ऐजेंसियो से अनुमति लेनी पड़ती हैं। उन्होने आगे बताया कि, रेल मंत्रालय, डाक विभाग और सर्वे ऑफ इंडिया से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के बाद ही किसी स्टेशन का नाम बदलने की मंजूरी दी जा सकती हैं।

आगे उन्होंने ने बताया कि यदि राज्य सरकार किसी गाँव या शहर का नाम बदलना चाहती हैं। तो उसके लिए राज्य सरकार को शासकीय आदेश की जरूरत होती हैं। किसी भी राज्य द्वारा नाम बदलने के लिए संसद में साधारण बहुमत के द्वारा संविधान में संसोधन करके ही किसी गाँव या शहर का नाम बदला जा सकता हैं।

उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक किन रेलवे स्टेशन के नाम बदले गये -

उत्तर-प्रदेश में मुख्यमंत्री योगीआदित्य नाथ जी द्वारा पहले भी कई सारे रेलवे स्टेशनो के नाम बदले जा चके हैं। इनमें से मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम भी हैं मुगलसराय का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल रेलवे स्टेशन किया गया हैं। तथा इसी प्रकार इलाहाबाद रेलवे स्टेशन के नाम में भी बदलाव किया गया हैं। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया हैं।

योगी सरकार द्वारा लिए गये इन फैसलो की तारिफ जनता द्वारा भी किया गया हैं। योगी सरकार द्वारा फैजाबाद का भी नाम बदलकर अयोध्या रखा गया था। योगी सरकार द्वारा आये दिन किसी ना किसी गाँव, शहर और रेलवे स्टेशनो के नाम बदले जाने की खबरे आती रहती हैं।

जागरूक हिंदुस्तान न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य अपने पाठको तक देश दुनिया की हर खबर पहुंचाने की है। आप हमारे फेसबुक अकाउंट तथा ट्विटर पेज से जुड़कर हमारे नई आर्टिकल्स की अपडेट्स पा सकते है। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles