Monkeypox Symptoms / Monkeypox Treatment / Monkeypox Cases in India/ मंकीपॉक्स भारत में भी दस्तक दे चुका हैं। तथा WHO द्वारा इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की जा चुकी हैं। जानिए क्या हैं Monkeypox के लक्षण, कैसे फैलता हैं Monkeypox व किस तरह से किया जाए Monkeypox से बचाव
Monkeypox Symptoms (मंकीपॉक्स का लक्षण)-
मंकीपॉक्स के लक्षण-
- पूरे शरीर पर मंकीपॉक्स के दौरान गहरे लाल रंग दाने हो जाते हैं,ये बिल्कुल चेचक के दाने जैसे नजर आते हैं
- इसमें तेजी से सिर दर्द होता हैं।
- मांसपेशियो में दर्द होता हैं।
- ज्यादा थकान महसूस होता हैं।
- तेज बुखार आ जाता हैं।
- ठंड लगने लगता हैं।
- शरीर में सूजन हो जाता हैं।
- एनर्जी लेवल भी कम हो जाता हैं।
- कीपॉक्स वायरस के संक्रमण की अवधि 5 से 13 दिनों तक होती है, लेकिन यह 4 से 21 दिनों तक हो सकती है।
- ये ज्यातर पुरूषो में पाया जाता हैं।
क्या हैं मंकीपॉक्स -
यह पहली बार 1950 के दशक के अंत में बंदरों के एक समूह में पाया गया था। मंकीपॉक्स कोई नई बीमारी नहीं है। ये वायरस वैरियोला (चेचक का प्रेरक एजेंट) और वैक्सीनिया वायरस (उपलब्ध चेचक के टीकों में से एक में प्रयुक्त वायरस) के समान जीन का हैं।
Monkeypox कैसे फैलता हैं-
जानिए Monkeypox कैसे फैलता हैं, आपको बता दे कि मंकीपॉक्स स्मॉलपॉक्स की तरह ही एक वायरल इंफेक्शन है,जो चूहे और खासकर बंदरो से इंसानो में फैलता हैं। मंकीपॉक्स बहुत व्यक्तिगत संपर्क बनाने के माध्यम से फैलता हैं।अगर कोई संक्रमित रोगी (3 घंटे, 2 मीटर के भीतर) के निकट संपर्क में रहता हैं। तो बड़ी ड्रॉपलेट्स के जरिए संक्रमण हो जाता हैं।
मंकीपॉक्स से कैसे करे बचाव (Monkeypox Treatment)-
इससे बचाव के लिए चेचक का टीका उपयोगी हो सकता हैं। इसके अलावा मंकीपॉक्स से ग्रसित मरीज के संपर्क में आने से बचे। संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गयी वस्तुओं से दूर रहकर मंकीपॉक्स से बचाव किया जा सकता हैं।