MP Khargone Riot Latest news| MP News| खरगोन में रामनवमी के दिन हुई सांप्रदायिक हिंसा की वजह से आज भी रहेगा कर्फ्यू एग्जाम हुए स्थगित दूध जैसी जरूरी सेवाओं को भी छूट नहीं मिली, काग्रेंस ने लगाये बीजेपी पर पक्षपात के आरोप
Khargone Riot Latest news-
खरगोन में रामनवमी के दिन हुए साम्प्रदायिक हिंसा पर मध्य-प्रदेश सरकार एक्शन में दिख रही हैं, खबरो की माने तो आज भी खरगोन में कर्फ्यू रहेगा। आज प्रभारी मंत्री की बैठक में तय किया जायेगा कि क्या-क्या ढील देना है। प्रशासन द्वारा पत्थरबाजी करने वालों की गिरफ्तारी के साथ उनके अवैध निर्माण को भी ध्वस्त करने में लगे हुए हैं। अभी तक 45 अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई छोटी मोहन टॉकीज, खसखसवाड़ी, गणेश मंदिर और तालाब चौक में की गई। अब तक इस मामले में 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
काग्रेंस द्वारा बीजेपी पर पक्षपात के आरोप-
दिग्विजय सिंह ने पथराव करने वालो के घरो पर बुलडोजर चलाने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर पूछा- क्या खरगोन प्रशासन ने लाठी-तलवार जैसे हथियारों को लेकर जुलूस निकालने की इजाजत दी थी? क्या जिन्होंने पत्थर फेंके, चाहे जिस धर्म के हों, सभी के घर पर बुलडोजर चलेगा?
आगे उन्होने लिखा कि शिवराज जी आप ये मत भूलिए कि आपके द्वाारा निष्पक्ष हो कर सरकार चलाने की शपथ ली गयी थी। भारतीय संविधान में हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है। धर्म देख कर शिवराज जी किसी प्रकार की कार्यवाही करना असंवैधानिक है। मैं मूल रूप से बिना नोटिस दिये तथा बिना किसी का पक्ष सुने हुई इस कार्रवाई के खिलाफ हूं। क्या भारत के किसी कानून या नियम में इस बुलडोजर संस्कृति का प्रावधान है? यदि आपको इसी तरह से गैरकानूनी तरीके से बुलडोजर चलाना ही है। तो उसमें धर्म के आधार पर आपके द्वारा पक्षपात करना सही नहीं हैं।
आपको बता दे कि अब तक आरटीपीसी के 77, 13वीं वाहिनी इंदौर-ग्वालियर से 92, 1वीं वाहिनी प्रशिक्षित से 54 और इंदौर से 31 और आरपीटीसी प्रशिक्षण के 152, एसटीएफ के 65 जवानों सहित कुल 850 पुलिस बल अभी तक खरगोन पहुंच चुकी है। अभी अन्य जिलों से 500 से अधिक बल पहुंच रहे है।
देश-विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।