Sunday, October 1, 2023
Delhi
mist
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
88 %
3.1kmh
39 %
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
34 °

National Voters Day 2023: आज ही क्यो मनाते हैं नेशनल वोटर्स डे, इसके उद्देश्य, थीम व इतिहास के बारे में जानिए

National Voters Day 2023 / National Voters Day 2023 Theme / National Voters Day 2023 History/ आज यानि 25 जनवरी 2023 को नेशनल वोटर्स डे हैं। जानिए आज के दिन क्यो मनाया जाता हैं, नेशनल वोटर्स डे, इसका उद्देश्य क्या हैं व इसके इतिहास के साथ ही साथ नेशनल वोटर्स डे 2023 थीम क्या हैं। 

National Voters Day 2023 History in Hindi-

26 जनवरी 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ। जिसमें भारत के नागरिको को कुछ महत्वपूर्ण अधिकार दिए गए। जिसका प्रयोग करके वो देश की सत्ता को परिवर्तित करने में अहम किरदार निभा सकते हैं। वोटर का मुख्य अधिकार हैं वोट देकर 5 सालो के लिए किसी राजनीतिक पार्टी को सत्ता में ले आना। भारत आज अपना 12वॉ राष्ट्रीय मतदान दिवस मना रहा हैं। इसकी शुरूआत 2011 में की गई थी। तात्कालिक राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल ने पहली बार 25 जनवरी 2011 को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' मनाने की घोषणा की। 

25 जनवरी को ही क्यो मनाते राष्ट्रीय मतदान दिवस-

हर साल 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय मतदान दिवस इसलिए मनाया जाता हैं। क्योकि जब भारत में संविधान लागू हुआ था। उसके एक दिन पहले चुनाव आयोग की स्थापना हुई यानि 25 जनवरी 1950 को, चुनाव आयोग की स्थापना दिवस के दिन ही राष्ट्रीय मतदान दिवस मनाया जाता हैं। 

नेशनल वोटर्स डे मनाने का उद्देश्य (National Voters Day Importance)-

राष्ट्रीय मतदान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हैं महिलाओं या अन्य वर्ग के लोगो को मतदान के प्रति जागरूग करना जो मतदान में भाग लेने में ज्यादा रूचि नहीं दिखाते हैं। मतदान दिवस के दिन मतदाताओं की पहचान की जाती हैं। 18 वर्ष से अधिक युवाओं को मतदान लिस्ट में शामिल कर उनका निवार्चक फोटो पहचान पत्र बनाया जाता हैं। 

नेशनल वोटर्स डे 2023 थीम क्या हैं (National Voters Day 2023 Theme in Hindi)-

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की प्रमुख थीम हैं- कोई मतदाता ना छूटे तो वहीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2021 थीम- " मतदाता बनें सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जागरूक” इसके अलावा 2023 यानि इस साल का राष्ट्रीय मतदाता दिवस थीम 2023- “मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता” है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles