Navratri 2022; हर बार भारतवर्ष में होली के बाद चैत्र मास में नवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं, ऐसी मान्यता हैं, कि माँ दुर्गा नौ दिनो के लिए धरतीलोक पर आती हैं और भक्त अपने-अपने घरो में कलश स्थापना करके व माँ दुर्गा की पूर्ण श्रद्धा से पूजा करते हैं।
Chaitra Navratri 2022 Date-
हिन्दू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व हैं, इस समय माँ दुर्गा के नौ रूपो की पूजा की जाती हैं। जिसकी वजह से घर-घर में सुख-समृद्धि व शांति आती हैं। ऐसी मान्यता हैं, कि जो भक्त अष्टमी के दिन अपना स्वर्स समर्पित करके माँ दुर्गा की सच्चे मन से आराधना करते हैं। और प्रार्थना पूर्ण होने के बाद उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। उस पर माँ प्रसन्न होती हैं।
इस बार Navratri 2022 में 2 अप्रैल से शुरू होगा और 11अप्रैल तक रहेगा। प्रथम दिन कलश स्थापना की जायेगी।
कब हैं, महाअष्टमी-
हर बार नवरात्र में लोगो के मन में यह प्रश्न रहता हैं, कि किस दिन अष्टमी मनायी जायेगी क्योकि इस दिन बहुत से भक्तगण व्रत करते हैं। इस बार अष्टमी 9 अप्रैल को मनाया जायेगा।
कब हैं, महानवमी-
इस बार महानवमी 10 अप्रैल को मनायी जायेगी, इस दिन भक्तगण कन्या-पूजन करते हैं।
किस दिन किस माता की पूजा की जाये-
- 2 अप्रैल - चैत्र नवरात्रि प्रारंभ,घटस्थापना
- 3 अप्रैल - चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
- 4 अप्रैल - चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा
- 5 अप्रैल - चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन- मां कुष्मांडा की पूजा
- 6 अप्रैल - चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन- मां स्कन्दमाता की पूजा
- 7 अप्रैल - चैत्र नवरात्रि का छठा दिन- मां कात्यायनी की पूजा
- 8 अप्रैल, चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन- मां कालरात्रि की पूजा
- 9 अप्रैल, चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन- मां महागौरी की पूजा
- 10अप्रैल नौवां दिन मां सिध्दिदात्री की पूजा
- 11 अप्रैल - चैत्र नवरात्रि पारण
Navratri 2022; से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये.
[…] Navratri 2022; नवरात्री कब हैं, कलश स्थापना का स… […]